सीकेट सुपरस्टार
मेरा मानना है कि ये घर घर की कहानी ना भी हो तो लगभग घरों की कहानी है ही। 
 
मां की भूमिका पर राय
 रियल लाइफ और रील लाइफ दोनो जगह मां की भूमिका बहुत ज्यादा मुश्किल होती है। उन्हें कई तरह के समझौते करने पड़ते हैं। घर खर्च से लेकर बच्चे,ऑफिस को वो बखूबी हैंडल करती हैं और ये सिर्फ महिलाएं ही कर सकती हैं।
 
दिमाग रखें खुला
मेरा मानना है कि दिमाग को खुला होना बेहद ज़रुरी है। लड़कियों या महिलाओं को कभी नज़रअंदाज़ ना करें। कुछ लोगों को लगता है कि एक बार मां का रोल कर लिया तो और कुछ नहीं कर सकते जबकि मैं आपको तरह तरह के रोल्स में भी नज़र आउंगी। किसी को भी लेकर लिमिट तय ना करें।
 
घर को मैनेज रखने का सीक्रेट मंंत्रा
 
अपने घर को मैनेज करना सभी महिलाओं को आता है ऐसे में मेरा सिर्फ ये कहना है कि सभी जिम्मेदारियों के बीच खुद के सपने भी ज़रुर पूरे करने की कोशिश करें।
मजेदार वाकया
 
हमने करियर का एक मजेदार वाकया अभी हाल ही मे हुआ जब मै दुबई में थी। वहां किसी व्यक्ति का फोन आता है और वो कहता है कि जया जी आपसे बात करना चाहती हैं तो मुझे लगा कि जया जी होगीं कोई। लेकिन जब उनसे बात हुई तो उन्होने जब ये बोला कि मैं जया बच्चन बोल रही हूं तो मेरी घिघ्घी बंध गई और मैं जी मैम जी मैम ही कहती रह गई।
 
अपनी फेवरेट चीज़ें
राजमा चावल,आलू पराठा,फिल्मे देखना और ढेर सारी शॉपिंग करना 
 
हॉबी
मैं मेडिटेशन और वेट ट्रेनिंग ज़रुर करती हूं। ये मेरी हॉबी भी है। 
 
ब्यूटी सीक्रेट्स
 
वर्कआउट में वेट ट्रेनिंग ज़रुर करें इससे आपका मूड अच्छा रहता है जिससे आपकी स्किन अच्छी रहगी और आपके हॉर्मोन कंट्रोल में रहेंगे। इसके अलावा चेहरे को साफ रखना ज़रुरी है।
 
फिटनेस सीक्रेट्स
इसके लिए आपको अपने खाने पर नियंत्रण रखना बेहद ज़रुरी है। आपको इसके लिए सही तरह की प्रैक्टिस ज़रुरी है। चाहे आप मीठा खाएं या नमकीन जो कुछ भी खाएं सीमित मात्रा में खाएं। सब कुछ खाएं लेकिन सीमित मात्रा में खाएं। इसके अलावा पानी एक साथ ना पीकर सिप-सिप में पिएं।  वेट ट्रेनिंग ज़रुर करें। वेट ट्रेनिंग में पैरों को ज्यादा ध्यान दें क्योंकि इस पर आपका सारा भार टिका होता है।
 
ईजी स्टाइलिंग टिप्स
होममेकर या फिर वर्किंग सभी के लिए सबसे अच्छी और ईजी स्टाइलिंग टिप्स है कुर्ती और जींस। ये बहुत ही आरामदायक होने के साथ साथ स्टाइलिश भी है और कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। इसके अलावा आप जींस के साथ शर्ट्स,लॉन्ग शर्ट्स भी ट्राई कर सकते हैं।
 
 
पैरेंटिंग टिप्स
बच्चों के साथ दोस्ताना माहौल बनाए रखें ताकि वो घर पर ही अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकें। इससे उन्हें बाहर कोई मिस गाइड नहीं करेगा। ये चीज़ें खासकर टीन एज में ध्यान देनी चाहिए।
 
और भी फिटनेस टिप्स पढ़ें-