बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी ने अपनी एकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी पिछले साल बिजनेस मैन आनंद पीरामल के साथ हुई थी। ये शादी उस समय की सबसे ज्यादा चर्चित शादियों में से एक थी। बता दें कि ईशा की इस शाही शादी में देश ही नहीं बल्कि विदेश के भी कई मेहामान शामिल हुए थे। आज हम आपको ईशा अंबानी की ससुराल वालों से मिलवाएंगे। बता दें कि राजस्थान में पिरामल्स का बहुत नाम है। प्रॉपर्टी की बात करें तो राजस्थान के झुंझुनू जिले में पिरामल्स की कोठियां, हवेलिया और पैलेस तक है। चलिए अब हम आपको मिलवाते हैं ईशा अंबानी के ससुराल के हर एक सदस्य से।

ईशा अंबानी के ससुर :
मुकेश अंबानी के समधी यानी ईशा के ससुर का नाम अजय पिरामल है। अजय ने महज 22 साल की उम्र से ही अपना फैमिली बिजनेस संभालस है। राजस्थान के झुंझुनू जिले के बागर में अजय की बहुत प्रॉपर्टी है। आपको बता दें कि अजय और मुकेश अंबानी काफी अच्छे दोस्त हैं। इसी वजह से ईशा और आनंद की शादी हुई।

ईशा अंबानी की सास :
ईशा अंबानी की सास का नाम स्वाति पिरामल हैं। आपको बता दें कि स्वाति साइंटेस्ट और इंडर्स्टिलिस्ट हैं। इसके साथ ही वह मुंबई के गोपीकृष्णा पिरामल हॉस्पिटल की फाउंडर भी हैं। साल 2012 में उन्हें इंडिया का हाइएस्ट सिविलियन अवॉर्ड पद्मश्री मिला था। स्वाति की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से मेडिकल की डिग्री ली है और हॉवर्ड स्कूल से पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स किया है। शादी के बाद से वह पिरामल ग्रुप के वेंचर्स को ही संभाल रही हैं।

ईशा अंबानी की ननद
ईशा की एक ननद हैं। उनका नाम नंदिनी पिरामल है। नंदिनी ज्यादा सोशल नहीं हैं। वह खुद को मीडिया से दूर ही रखना पसंद करती हैं। नंदिनी आनंद से छोटी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि नंदिनी की शादी आनंद से पहले ही हो गई थी। उन्होंने पिरामल ग्रुप में ही काम करने पीटर डी.यंग से शादी की थी। शादी के बाद भी पीटर उनकी कंपनी में जुड़े हुए हैं। बता दें कि नंदिनी ने ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी से बीए और स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। वह पिरामल ग्रुप का पूरा कारोबार और एचआर ऑपरेशन संभालती हैं। इसके साथ ही नंदिनी को वर्ष 2014 में यंग ग्लोबल लीडर का अवॉर्ड भी मिल चुका है। वह अपने पति पीटर के साथ पिरामल क्रिटिकल केयर संभाल रही हैं और इस कंपनी की वह सीईओ हैं। इसके साथ ही वह पिरामल फार्मा के ऑपरेटिंग बोर्ड की मेंबर भी हैं।
ये भी पढ़े-
