ब्यूटी वर्ल्ड की क्वीन शहनाज़ हुसैन का यूनीक स्टाइल केवल उनकी छवि में ही नहीं बल्कि उनके घर के इंटीरियर में भी दिखता है। आइए देखें तस्वीरों के माध्यम से शहनाज़ हुसैन घर की झलकियां।
 
अपने घर के बारे में शहनाज़ जी कहती हैं कि “मुझे अपने आसपास ख़ूबसूरती देखना बहुत पसंद है इसीलिए मैंने अपने घर के इंटीरियर में दुनिया के हर कोने से तमाम ख़ूबसूरत चीज़ों को चुना है”। शहनाज़ जी का घर पारंपरिक व मॉडर्न झलकियों का समावेश है। इसके इंटीरियर के लिए विशेष शैली का प्रयोग किया गया है। 
 
घर का डेकोरेटिव स्टाइल देखकर शहनाज़ जी की इमेज का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। माइंड फ्रेश कर देने वाली फ्रेग्नेस लिविंग रूम में हर दम रहती है।पेंटिंग्स, फ्लॉवर, वॉस, फोटोग्राफ्स आदि से दीवारों को डेकोरेट कर डिफरेंट स्टाइल दिया गया है।
 
वाइट न केवल एक कूल शेड है बल्कि ये अपने आप में बहुत रॉयल भी है। इसलिए मेन रूम के एम्बियंस को पूरा वाइट ही रखा गया है। ग्रीस व विक्टोरियन स्टाइल की स्टैचू व शो-पीज़ से टेबल-टॉप को कवर किया गया है। मुगलकारी आर्ट किए गए कॉर्पेट आते-जाते लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। झूमता हुआ झूमर भी अपनी सुंदरता से हर किसी का मन मोह लेता है। 
 
न केवल लिविंग रूम बल्कि अपने ऑफिस को भी उन्होंने अपनी पसंदीदा आर्टिस्ट एम.एफ हुसैन की पेंटिंग्स द्वारा सजाया है। इस पेंटिग पर किसी मुगल काल की महारानी की तस्वीर है जिसे एम.एफ. हुसैन ने शहनाज़ की छवि बताकर उकेरा है। शहनाज़ जी को यह पेंटिंग बहुत अजीज़ है।
 
उनके घर का इंटीरियर यह एहसास दिलाता है कि शहनाज़ जी को फूलों व ख़ूबसूरती से बहुत प्यार व लगाव है। उन्हें हमेशा लगता है कि फूलों की महक से घर की सुंदरता ही नहीं बढ़ती बल्कि पूरा वातावरण निख़रता है।