Armaan Malik Story: बिग बॉस OTT 3 के कंटेस्टेंट रह चुके पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक को आज किसी पहचान के मोहताज नहीं। उनके यूट्यूब वीडियो और रील्स सोशल मीडिया पर अक्सर ही वायरल होती रहती है। उनके व्यूज लाखों- मिलियन से कम नहीं आते। अरमान मलिक ने अपनी पर्सनल लाइफ से खूब सुर्खियां बटोरी और इसी की वजह से वह हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। अरमान मलिक ने दो शादी की है। पहली पत्नी का नाम पायल है और दूसरी का कृतिका। खास बात यह है कि दोनों पत्नियों के साथ वह एक ही घर में बड़ी ही खुशी-खुशी रहते हुए नजर आते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने नेटवर्थ और लाइफस्टाइल को लेकर कुछ चौंकाने वाली बातें शेयर की, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस यूट्यूबर की कहानी बेहद शानदार है, जो एक साधारण मैकेनिक से लेकर करोड़ों के मालिक बनने तक का सफर को दिखाती है। लेकिन सवाल यह आता है कि अरमान मलिक आखिर ढाई साल पहले एक मैकेनिक थे तो इतने कम टाइम में वह इतनी शोहरत के मालिक कैसे बने? करोड़ों की संपत्ति के मालिक अरमान मलिक की कहानी काफी दिलचस्प है, जिसे आज हम आपको बताने वाले हैं।
यूट्यूबर अरमान मलिक के संघर्ष की कहानी
यूट्यूबर ने बताया कि वह आठवीं क्लास में एक नहीं बल्कि दो बार फेल हो चुके हैं। इसके बाद उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा और लाइफ में बहुत सारी बाधाएं भी आईं। एक समय था जब वह एक छोटे से मैकेनिक का काम किया करते थे, जिस दौरान उन्हें कई कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा और यहां तक कि उन्होंने बताया कि उनकी मां उनसे कहा करती थी कि तूने अच्छे से पढ़ाई लिखाई नहीं की इसलिए तेरी शादी होनी भी बहुत मुश्किल है।
यूट्यूबर अरमान मलिक की नेटवर्थ
अरमान मलिक के हिसाब से उनकी कुल संपत्ति करीब 100 से 200 करोड़ के बीच है, जो काफी बड़ी रकम है। अरमान बता चुके हैं कि उनके पास 10 फ्लैट भी मौजूद हैं, जिनमें से चार फ्लैट उनकी दोनों पत्नियों और बच्चों के लिए हैं। यूट्यूबर ने बताया कि 10 में से 6 फ्लैट वो अपनी कंटेंट बनाने वाली टीम और काम करने वाले लोगों के रहने के लिए इस्तेमाल करते हैं। उनकी टीम में कई एडिटर, ड्राइवर और नौकरानियां शामिल हैं, जो उनके सेटअप को सक्सेसफुल बनाने में अपना पूरा समर्पण देते हैं। अरमान अपनी टीम को अपने परिवार का हिस्सा बताते हैं और हर एक त्यौहार उनके साथ मनाना पसंद करते हैं।
अरमान कैसे बनें करोड़ की संपत्ति के मालिक ?
जहां तक सभी जानते हैं कि अरमान मलिक अपनी पत्नियों, पायल और कृतिका के साथ कंटेंट क्रिएट करते हैं और वह खुद भी इनका हिस्सा बनते हैं, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं, जिसके कारण उन्हें ढेर सारा प्यार भी मिलता है। अरमान मलिक ने 2011 में अपनी पहली पत्नी पायल से शादी रचाई और 2018 में अपनी पत्नी की दोस्त कृतिका से विवाह कर लिया। अब यूट्यूबर के चार बच्चे हैं, जिनमें 3 बच्चे, चीकू, अयान और तूबा पायल के हैं। वहीं एक बच्चा जैद उनकी दूसरी पत्नी कृतिका का है। भले ही उन्होंने शुरुआती दिनों में, जब मैकेनिक थे तो काफी आर्थिक कठिनाइयों का सामना किया लेकिन धीरे-धीरे मेहनत-लगन के साथ उन्होंने दोनों पत्नियों के साथ कंटेंट देना शुरू किया, जिसको लोग काफी पसंद करने लगे और धीरे-धीरे उनका यह काम आगे बढ़ता गया। यूट्यूब के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी कंटेंट देना शुरू किया। इसके बाद मेहनत लगन और डिजिटल प्लेटफॉर्म का सही इस्तेमाल करके उन्होंने सफलता हासिल कर ली और यह सफर दिखाता है कि कैसे वह करोड़ों के मालिक बन गए।
