17 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का ताज जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई, 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में पैदा हुई थीं। आज वह बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। प्रियंका चोपड़ा एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की ऐसी हस्ती हैं जिनके नाम का डंका देश में ही नहीं, विदेशों में भी बजता है। एक्टिंग स्किल्स हों या फिर फैशन सेंस, प्रियंका अपने फैंस को कभी निराश नहीं करतीं। मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद साल 2003 में फिल्म “द हीरो- स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई” से प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला। तब से लेकर आज तक प्रियंका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा अपने बायफ्रेंडऔर अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। फिलहाल प्रियंका निक के साथ अपनी शादीशुदा ज़िंदगी का पूरा लुत्फ उठा रही हैं। वह आज के समय में हर लड़की के लिए मिसाल बन चुकी है।
वह अपनी एक्टिंग, फैशन सेंस के साथ-साथ फिटनेस के लिए जानी जाती है। आखिर क्या है उनकी फिटनेस का राज़, प्रियंका चोपड़ा की तरह फिट और खूबसूरत दिखना चाहते हैं जानिए उनके फिटनेस का राज। किस तरह से प्रियंका खुद का ख्याल रखते हैं। प्रियंका का वजन है 53 किलो और हाइट है 5 फुट 6 इंच।
प्रियंका चोपड़ा फिटनेस के बारे में जानने के लिए सबसे पहले जानिए क्या होता है उनका डाइट प्लैन। सुबह नाश्ते में प्रियंका बहुत ही साधारण सा डाइट फॉलो करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा फिटनेस मंत्र
प्रियंका इस बात को मानती है कि वह वर्कआउट वदन कम करने के लिए नहीं बल्कि फिट रहने के लिए करती हैं। वह खुद को फिटनेस फ्रीक नहीं मानती है। वह रोजाना एक्सरसाइज करती हैं। जिससे कि उनकी बॉडी शेप में रहने के साथ-साथ टोंड रहे। वह जब भी एक्सरसाइज करती हैं तो वह 45 से 1 घंटे ही करती हैं। प्रियंका योग करने के साथ-साथ कार्डियो करती है। जिसमें ट्रेडमिल, स्प्रिंट आदि शामिल है।
प्रियंका का डाइट चार्ट
– पीसी दिन की शुरुआत 2 अंडे, ओटमील और स्किम्ड मिल्क से करती हैं।
– लंच में 2 रोटी, दाल, सलाद और फ्रूट्स खाती हैं।
– शाम को वे सैंडविच और स्प्राउट सलाद लेती है।
– डिनर में सूप, ग्रिल्ड चिकन या फिश और हरी सब्जियां खाती है।
– हर दो से तीन घंटे में कुछ न कुछ खाती हैं, इससे मेटाबॉलिज्म मेंटेन रहता है और एनर्जी लेवल बना रहता है।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कआउट रिजीम
प्रियंका चोपड़ा का फिटनेस मंत्र कार्डियो, जिम की वेट ट्रेनिंग, उनका हर समय खुश रहना, आरान करने का तरीका और योगा प्रैक्टिस है। वह अपना वजन मुश्किल से बढ़ाती हैं और हफ्ते में चार दिन एक्सरसाइज़ करती हैं। फिटनेस फ्रीक बाॅलीवुड दीवा प्रियंका चोपड़ा की टोन्ड और सेक्सी बाॅडी का राज़ उनका नियंत्रित आहार, योग और अनुशासित जीवन शैली है। बता दें कि फिल्म “मैरी काॅम” और “दिल धड़कने दो” के किरदारों में फिट बैठने के लिए इस ब्यूटी क्वीन ने लगभग 20 किलो वजन कम किया था। मगर बाद में अपनी कड़ी मेहनत और डाइट के दम पर प्रियंका ने अपनी टोन्ड और सेक्सी बाॅडी को वापस पटरी पर ले आईं। जानिए प्रियंका चोपड़ा का वर्कआउट रूटीन…
- जिम में 15 मिनट ट्रेडमिल पर दौड़ना।
- इसके बाद, वह पुश-अप और रिवर्स लंग्स परफॉर्म करना पसंद करती हैं।
- 20-25 बेंच जंप्स और 20-25 रिवर्स क्रंच है।
- 60 सेकंड प्लैंक्स होल्ड और 20-25 बाइसेप्स कर्ल्स।
- वह रेसिस्टेंस ट्रेनिंग को प्राथमिकता देती है।
- प्रियंका को वेट ट्रेनिंग का ज्यादा शौक नहीं है।
- जब जिम नहीं जाती हैं तो उन्हें दौड़ना और स्पिनिंग यानि इंडोर साइकलिंग करना पसंद है।
- तनाव मुक्त होने और शरीर के लचीलेपन के लिए, बॉलीवुड दीवा प्रियंका योगा करती हैं।
- प्रियंका चोपड़ा की फिटनेस का एक राज़ उनका ज्यादा से ज्यादा खुश रहना भी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, “मेरा काम मुझे खुश रखता है। इसके अलावा मेरा परिवार भी। मैं पार्टीज़ या फिर क्लब जाने से ज्यादा घर पर परिवार के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद करती हूं। मुझे ज़िंदगी में छोटी- छोटी चीज़ें खुशियां देती हैं। जैसे- किसी छोटे से बच्चे की स्माइल या फिर घर पर सभी के साथ बैठकर मूवी देखना मुझे पसंद है। मुझे अपने आस- पास सकारात्मक वातावरण पसंद है। मेरी ज़िंदगी में नकारात्मकता के लिए कोई जगह नहीं है। खुश रहने के अलावा मुझे फिट रहना भी काफी पसंद है। फिट रहने के लिए मैं हर संभव प्रयास करती हूं।” खुश रहने के लिए प्रियंका क्या करती हैं, ये तो हमने आपको बता दिया। अब जानिए उनकी फिटनेस के राज़…

- 1- प्रियंका अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीना पसंद करती है क्योंकि यह उन्हें हाइड्रेट रखता है और उनकी त्वचा को ग्लोइंग और शाइनी बनाता है।
- 2- एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया था कि उन्हें अस्थमा की बीमारी है। यही वजह है कि अपनी सांसों को दुरुस्त रखने के लिए वो यौगिक एक्सरसाइज़ जैसे प्राणायाम आदि करती हैं। ये उन्हें मानसिक रूप से शांत और ठंडा भी बनाता है।
- 3- प्रियंका को ज्यादा से ज्यादा लिक्विड डाइट लेना पसंद है।
- 4- प्रियंका का मानना है कि कभी भी खाने के मामले में अपने मन को नहीं मारना चाहिए। इसलिए हफ्ते में एक बार बिना डाइट की परवाह किए उन्हें जो कुछ भी पसंद है वो सब कुछ खाती हैं।
- 5- प्रियंका बाहर के खाने को कम और घर पर बने खाने को ज्यादा से ज्यादा खाने की कोशिश करती हैं।
- 6- हफ्ते में एक बार भले ही चल जाए लेकिन उसके अलावा प्रियंका फ्राइड और ऑयली फूड प्रोडक्ट्स से खुद को दूर ही रखती हैं।
- 7- पूर्व मिस वर्ल्ड ज्यादातर ताजा, स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना ही पसंद करती हैं।

- ग्लोइंग स्कीन का राज
ग्लोइंग स्कीन के लिए प्रियंका दिनभर में कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी पीती है। लिक्विड डाइट जैसे जूस, नारियल पानी पर्याप्त मात्रा में लेती हैं। फ्राइड और ऑइली खाने से दूर रहती हैं। वे हफ्ते में एक दिन अपनी मनमर्जी का खाना जरूर खाती है।
यह भी पढ़ें-


