बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी स्टाइल, एक्टिंग और बिंदास नेचर की वजह से काफी पॉपुलर है। दीपिका का मिजाज काफी हसमुख है। अपनी पहली फिल्म से ही दीपिका सबके दिलों पर छा गई थी।  उनकी जबरदस्त एक्टिंग, उनकी डिंपल वाली स्माइल और उनके किलर डांस मूव्स ने हर एक इंसान को उनका फैन बना रखा है। दीपिका का ड्रेसिंग सेन्स भी काफी अच्छा है और ज्यादातर लड़कियां दीपिका के ड्रेसिंग सेन्स को अपनाती भी है। लड़कियां उनके ड्रेसअप की काफी बड़ी फैन है।

दीपिका हमेशा अपने परफेक्ट लुक्स की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। लेकिन क्या आप यह जानते है कि इस परफेक्ट लुक के लिए दीपिका अपने हैंडबैग में क्या-क्या रखती है? आज हम आपको बताएंगे कि परफेक्ट दीपिका अपने साथ क्या कैरी करती है। दीपिका को अपने हैंडबैग से इतना प्यार है कि, वे हैंडबैग से कभी भी कम्प्रोमिज नहीं करती है। वे जहां भी जाती है अपना बैग कभी नहीं भूलती।

सबसे महंगे ब्रांड की है ओनर

यह बात तो किसी से नहीं छुपी कि दीपिका के पास कमाल का बैग कलेक्शन है। वहीं बॉलीवुड हसीना दीपिका पादुकोण दुनिया के सबसे महंगी ब्रांड्स के बैग्स की मालकिन हैं, जिसमें हेमीज़ से लेकर चैनल और फेंडी तक का नाम शामिल है। दीपिका के पास Hermes ब्रांड का एक ब्राउन Kelly बैग है, जिसे वह अक्सर एथनिक वियर के साथ कैरी करना पसंद करती हैं। इस बैग की कीमत करीब 8 लाख रुपए है। यही नहीं, एक्ट्रेस के पास एक ब्लैक Celine Tote Bag है, जिसकी कीमत तकरीबन 2.5 लाख रुपए है।

हैंडबैग से है बेहद प्यार

दीपिका को अपने हैंडबैग से बेहद प्यार है। इसका खुलासा खुद उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया। उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि, वे अपने बैग में क्या-क्या रखना पसंद करती हैं। दीपिका ने कहा की जिसमें मैं अपनी जरूरतों के सामान रखती हैं और इनमें शामिल होता है मेकअप का सामान, पैसे, हेयर ड्रायर और माउथ फ्रेशनर मिंट रखती हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि, उनके बैग में वो तमाम चीजें रहती है जिसकी मदद से वे एक आइलैंड में भी आसानी से रह सकती है।

क्या-क्या रहता है दीपिका के हैंडबैग में

दीपिका ने बताया कि वो अपने बैग में पर्स, कैश एंड क्रेडिट कार्ड, चार्जर, हेयर ब्रश, चश्मा, हेयर स्प्रे रखती है। साथ ही वे अपने साथ एक छोटा सा बैग भी हैंडबैग में रखती है। इस छोटे से बैग में कितने बड़े धमाके है आइए देखते है। इन बैग में दीपिका टैम्पोन, आईमास्क, टिश्यू, मेडिसीन, नैल्पोलिस रिमूवर, लेंस क्लीनर, सेफ्टी पिंस को अपने साथ कैरी करती है। साथ ही दीपिका अपने साथ स्टेप्सिल्स भी रखती है। दीपिका के हैंडबैग में सबसे ज्यादा जरुरी कोई चीज है तो वो है घर की चाबियां।

इसके साथ ही दीपिका अपने हैंडबैग में परफ्यूम, पेन, पेन्सिल, रबर बैंड, क्लिप भी अपने हैंडबैग में रखती है। इस पूरे बैग में दीपिका के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है चार्जर, घर की चाबी और उनका पर्स।

तीन इंसान जिसे दीपिका रखेंगी बैग में

इंटरव्यू में जब दीपिका से यह पूछा गया कि, तीन ऐसे इंसानों के नाम बताएं जिन्हें वो अपने बैग में रखना चाहेंगी। इसपर दीपिका ने बहुत सोच समझकर जवाब दिया कि, वो इसमें अपने पति रणवीर सिंह, बहन और मां को रखना चाहेंगी।

सोशल मीडिया पर रहती है काफी एक्टिव

सोशल मीडिया की बात की जाए तो दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और इसके जरिए अपने फैंस के साथ खबरें शेयर करती रहती है। आपको बता दें कि, दीपिका के इंस्टाग्राम पर 56.2 मिलियन फॉलोवर्स है वहीं ट्विटर पर दीपिका के 27.9 मिलियन फॉलोवर्स है। वे हर छोटी-मोती चीज़ो की ख़राब रखती है। और यही वजह है कि, दीपिका के लाखों फ़ैंस है और वे लाखों दिलों पर राज करती है।

यह भी पढ़े। 
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com