उनकी खूबसूरती व फिटनेस को देखकर यही लगता है कि मानो अभी वो 25 साल की हों।  फिल्म ‘धूम-3Ó से लेकर टाइगर जिंदा है तक, कैटरीना हर बार अपने अभिनय और फिट बॉडी से दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रही हैं और यही वजह है कि कैटरीना का जलवा आज भी बॉलीवुड में बरकरार है। कैटरीना अपनी फिटनेस को मेंटेन रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। उनके डेली रूटीन में फंक्शनल ट्रेनिंग, पिलेट्स और कार्डियो जैसे एक्सरसाइज शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं कटरीना का फिटनेस मंत्रा।

वार्मअप करना बेहद है जरूरी

कैटरीना का कहना है कि किसी भी एक्सरसाइज को करने से पहले वार्मअप करना बेहद ही जरूरी है। मैं सुबह एक्सरसाइज करने से पहले कम-से- कम 10 मिनट वार्मअप करती हूं, फिर उसके बाद कोई एक्सरसाइज करती हूं। अगर आप व्यायाम या योग करते हैं तो उसे करने से पहले आपको वार्मअप करना बेहद ही जरूरी है। बहुत लोग होते हैं जो वार्मअप नहीं करते और सीधे एक्सरसाइज करना शुरू कर देते हैं जोकि सही नहीं है। जिम या योग करने से पहले कम-से-कम 10 मिनट का वार्मअप जरूर करें, ऐसा करने से शरीर के अंगों को अधिक मेहनत के लिए तैयार होने का समय मिल जाता है और आप अपने एक्सरसाइज को अच्छे कर पाते हैं। 

योग और डांस से रहती हूं फिट

कैटरीना का कहना है कि मैं खुद को योग और डांस से फिट रखती हूं।  योग व डंास करने से मुझे एकाग्र होने में मदद मिलती है और मन को सुकून भी मिलता है। इसके अलावा फिट रहने के लिए मेरी ट्रेनर मुझे जो कुछ भी करने के लिए कहती है, मैं वो सब कुछ करती हूं। योग व डंास के अलावा मेरी रुटीन में फंक्शनल ट्रेनिंग, पिलेट्स और कार्डियो जैसी एक्सरसाइज भी शामिल हैं। मेरा वर्कआउट रुटीन सेट है और मैं उसे पूरी तरह से फॉलो करती हूं। मैं चाहे कितना भी व्यस्त रहूं लेकिन अपने टाइट शेड्यूल में से वर्कआउट के लिए समय जरूर निकालती हूं। 

लेती हूं हेल्दी डाइट

कैटरीना का कहना है कि मैं हेल्दी डाइट लेना पसंद करती हूं जिससे मैं हेल्दी व फिट रहती हूं।  मैं अपने खाने में फाइबर युक्त चीजों को ज्यादा से ज्यादा शामिल करती हूं। कैटरीना का कहना है कि मैं वर्कआउट के दौरान लिक्वड डाइट पर रहती हैं जिससे की मैं फ्रेश रह सकूं। मेरे खाने में विटामिन युक्त और कम कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें जैसे सूप, सलाद, दही, मछली, चपाती और ग्रिल्ड सब्जियां शामिल होती हैं। मीठा और तली-भुनी चीजों का सेवन कम से कम करती हूं। मैं अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखती हूं और इसे फॉलो भी करती हूं।

यह भी पढ़ें –टीवी की आदर्श सास, बहुँ और बेटियाँ भी ऐसे सिलिब्रेट करती हैं करवा चौथ।

आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं-editor@grehlakshmi.com