कोरोना महामारी के कारण लंबे समय तक लगे लाॅकडाउन में कई सेलिब्रिटिज और खिलाड़ियों ने अपने घर में ना सिर्फ वक्त गुजारा बल्कि उन्होंने अपने घरों के कई हिस्सों को अपने फेंस के सामने भी लाया है। इसी तरह क्रिकेट के बड़े खिलाडी सचिन तेंदुलकर ने भी लाॅकडाउन के दौरान अपने घर पर ही परिवार के साथ वक्त बिताया। सचिन के घर को देखकर आपको लगेगा की मानो आप किसी चांद तारों की दुनिया में आ गए। सचिन ने अपने को इतने खास तरीके से सजाया है उसके आगे बड़े से बड़ा राजमहल भी फीका ही लगे।  

सचिन का यह अलिशान घर मुंबई के बांद्रा में है। इस घर में आधुनिक से लेकर हर वो सुविधा मौजूद है जिसकी आप कल्पना करते हैं। सचिन का यह घर तीन मंजिला है। यहीं नहीं सचिन ने अपने घर में इंटीरियर को इतना खूबसूरत रखा है कि इसे देखते ही आप कहेंगे कि आप किसी चांद तारों की दुनिया में आ गए हैं।
सचिन का यह अलिशान घर करीब चार सालों में बनकर तैयार हुआ। अब आप इसके बनने की समय अवधि से ही अंदाजा लगा सकते हैं कि जिस घर को बनने में ही चार साल लगे हैं वो वाकई में कितना खूबसूरत होगा।

सचिन के घर में गार्डन एरिया भी है। बताया जाता है कि इसे सचिन ने अपनी मौजूदगी में ही बनवाया था। गार्डन का डिजाइन भी इतना यूनिक और खूबसूरत है कि आप इसे देख कर भी इसपर यकिन नहीं कर पाएंगे।

सचिन पूजा पाठ में काफी विश्वास रखते हैं इस बात को सभी जानते हैं। इसी लिए सचिन ने अपने घर में पूजा के लिए अलग जगह भी बनाई है। यहां सचिन ने भगवान गणेश की मूर्ति भी बनवाई है। इसके अलावा सचिन के घर में 2 बेसमेंट फ्लोर हैं और जमीन के ऊपर 3 मंजिला इमारत है। कुल मिलाकर यह घर 5 मंजिल का है लेकिन बाहर से यह केवल तीन मंजिला ही दिखाई पड़ता है।

सचिन के घर की पार्किंग किसी माॅल की पार्किंग से कम नहीं है। यहां इतनी स्पेस है कि आसानी से 50 से ज्यादा कारें यहां पार्क हो जाए।
सचिन ने घर में सिक्योरिटी को भी ध्यान में रखा हुआ है। सचिन का घर 6000 स्क्वायर फीट की जगह में बना हुआ है। इसकी कीमत की बात करें तो इसकी कीमत अभी 40 से 45 करोड़ तक बताई जाती है।

सचिन ने अपने घर में अपने अलावा परिवार की पंसद को भी ध्यान में रखा है। इसलिए इस घर का पहला फ्लोर बेटे अर्जुन और बेटी सारा की पसंद से बनाया गया है।
तो वहीं इस घर का दूसरा फ्लोर सचिन ने अपनी और पत्नी अंजली की पसंद से बनाया है। इसके साथ ही छत पर सचिन ने जिम और स्वीमिंग पूल भी बनाया हुआ है।

यह भी पढ़े। 

इन एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक्स को आप भी कर सकती है ट्राय

आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com