फैशन और लड़कियों का रिश्ता एक दुसरे से हमेशा जुड़ा रहा है। लड़कियां अक्सर अपने फैशन में अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को फाॅलो करती है। यहीं नहीं कई बार तो लड़कियां हुबहु अपने पसंदीदा एक्ट्रेस के लुक्स को भी काॅपी करती नजर आती है। और भला इसमें बुराई भी क्या हैै। हर लड़की अपने आप को ओरों से ज्यादा फिट और सुंदर दिखाना चाहती है। जिसके लिए बाॅलीवुड कलाकरों के फैशन को भी फाॅलो करती है। चुंकी अब गर्मी का भी मौसम आ चुका है। अब अक्सर बाॅलीवुड एक्ट्रेस को क्राॅप टाॅप में देखा गया है। जिन्हें देख कर कोई भी लड़की इन टाॅप्स की दीवानी बन सकती है।

तारा सुतारिया

मरजावां मूवी की एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी अपने फैशनेबल कपड़ों को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर राज करती है। तारा सुतारिया को भी अक्सर क्राॅप टाॅप में देखा जा चुका है। तारा को एयरपोर्ट पर क्राॅप टाॅप में देखा गया था। जिसमें में बिलकुल हटके ही नजर आ रही थी। अपने टोंड फिगर को दिखाने के लिए तारा से क्रॉप स्वेटर का चुनाव किया था। इस लुक में काले रंग और फुल स्लीव के साथ टर्टल नेक का जारा ब्रांड का टाॅप कैरी किया था।

अलाया फर्नीचरवाला

फैशन में आपने आपको किसी से पीछे ना छोड़ने वाली एक्ट्रेस में अलाया फर्नीचरवाला भी शामिल है। पहली फिल्म के बाद से ही अलाया ने खुद को माॅडर्न और फैशनेबल बनाए रखा। हालांकि अलाया को ज्यादा क्राॅप टाॅप और शाटर््स में ही देखा गया है। फैशन के साथ ही अलाया अपने कपड़ों में कम्फ्र्टनेस को भी शामिल करती हैै। ताकि वो किसी भी तरह के ऊप्स मोमेंट की शिकार ना हो पाए।

मौनी रॉय

नागिन फैम एक्ट्रेस मौनी राॅय भी फैशन की दुनिया में किसी से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर आए दिन मौनी के स्टायलिश फोटोज लोगों को उनका दीवाना बना देते हैैं। अपनी अदाओं से तो मौनी ने पहले ही लोगों के दिलों पर राज कर रखा था अब उनके फैशनेबन कपड़ों से भी मौनी लोगों की पहली पसंद बनती जा रही हैै। बीते दिनों मौैनी को एयरपोर्ट पर कैच किया गया था जहां वे बेहद ही स्टाइलिश अंदाज में नजर आई। इस लुक में मौनी ने  फूलों वाले कोआर्ड सेट पहना हुआ था। इसमें मौनी ने हल्के गुलाबी रंग के पायजामे के साथ क्रॉप टॉप और बॉम्बर जैकेट कैरी किया हुआ था।

मलाइका अरोड़ा

इन दिनों मलाइका अरोड़ा अपने रुमर्ड बाॅयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ काफी चर्चा में रही है। इसके अलावा बी टाउन में मलाइका की पहचान अपने फैशनेबल और फिट रहने के अलग अंदाज से भी है। ग्लैमर क्वीन मलाइका अरोड़ा जीम के लिए कोई कपड़े पहने या फिर अपने एयरपोर्ट लुक के लिए सभी मेें वे बेहद स्टाइलिश ही नजर आती है। अपनी फिटनेस और फैशनसेंस के चलते मलाइका ने अपने दर्शकों से काफी तारीफें बटौैरी है। हालांकि योगा क्लास के लिए उनका एथलिजर वाला लुक काफी पुराना है। लेकिन फिर भी उनके इस लुक को काफी पसंद किया जाता रहा है।

यह भी पढ़े। 
आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com