जमाना कितना भी आगे क्यों ना निकल गया हो लेकिन एक चीज आज भी जौ कि तौ है। बनारसी साड़ियों का क्रेज। जी हां बड़ी से बड़ी एक्ट्रेस भी अपने लुक को बनारसी साड़ी पहन कर स्टाइलिश साबित कर रही है। यहीं नहीं अब तो बनारसी साड़ियों का ट्रेंड भी सेट हो चुका है।
बनारसी साड़ियां है भी कमाल की, इन्हें पहने बिना कोई रहे भी तो कैसे, फिर चाहे वो 90 के दशक की एक्ट्रेस हो या आज के जमाने की आदाकारा। हर किसी की साड़ियों में पहली पसंद बनारसी साड़ी ही रहती है। आपने अब तक कई एक्ट्रेस को बनारसी साड़ियों में देखा ही होगा। लेकिन अगर हम आपसे एक सवाल पूछें कि आपको किस एक्ट्रेस का लुक बनारसी साड़ी में सबसे ज्यादा हाॅट लगा, तो शायद आप भी इसका जबाव इतनी आसानी से ना दे पाओ।
इसलिए आज हम ही आपकी इस प्राॅब्लाम को थोड़ा आसान कर देते हैं। आज हम आपको बाॅलीवुड की उन दो एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले है जो कि फैशन की दुनिया में अलग ही अपना मुकाम हासिल किए हुए हैं। जिन दो एक्ट्रेस की बात आज हम आपसे कर रहे हैं वो है करिश्मा कपूर और सोनम कपूर। दोनों ही फैशन को लेकर खासी सुझ बुझ रखती है। तो चलीए आज जानते हैं कि दोनों में से कौन बनारसी साड़ी में सबसे ज्यादा हाॅट नजर आती है।
सोनम कपूर

फैशन आइकन के नाम से पहचानी जाने वाली सोनम कपूर अपने स्टाइलिश कपड़ों और फैशन के चलते अपने फेंस के दिलों पर हमेशा से राज करती रही है। फिर चाहे वह वेस्टर्न लुक हो या साड़ी। सभी लुक्स में सोेनम ने अपने फेंस को अपना दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा मूवी की शूटिंग के दौरान सोनम ने सोनम ने एक ब्रैंड के लिए साड़ी फोटोशूट करवाया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इसमे सोनम ने रेड और येलो कलर की बनारसी सिल्क साड़ी पहनी हुई है। इतना ही नहीं अपने इस लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए सोनम ने चोकर मोतियों की माला पहनी है।
इसके अलावा एक बार सोनम को एक अवॉर्ड फंक्शन में भी बनारसी साड़ी पहने देखा गया था। यहां सोनम ने हरे रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई थी। सोनम कपूर का ये लुक बहुत चर्चा में रहा था। यहीं नहीं दर्शकों ने सोनम के लुक को काफी सराहा भी था।
करिश्मा कपूर

90 के दशक की सबसे फेमस रह चुकी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भले ही अब फिल्मों से दूर हो लेकिन फिर भी वह अपने फैशन और स्टाइलिश लुक को लेकर अपने फेंस की पहली पसंद बनी हुई है। करिश्मा कपूर अभी भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनकी तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर तहलका मचाते रहती है। करिश्मा कपूर ने भी बनारसी साड़ी में अपना फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इसमें करिश्मा ने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ ही करिश्मा इसमें खुले बाल में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो में करिश्मा काफी खूबसूरत लग रही हैं। पारंपरिक बनारसी साड़ी करिश्मा ने पहनी हुई है।
