Shabaash Mithu: आजकल बॉलिवुड के गलियारे से तापसी पन्नू की खबरें आए दिन सामने आ रही हैं। फिर चाहें बीते दिनों तापसी पन्नू की हसीन दिलरुबा के सीक्वल की बात हो या फिर आने वाली फिल्म “शाबाश मिठू” । आज भी हम तापसी की इसी फिल्म से जुड़ी बातें करने वाले हैं। तापसी जल्द ही निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी की शाबाश मिठू में दिखाई देंगी। अभिनेत्री ने मिताली राज की भूमिका निभाने के बारे में बात कही है। इस फिल्म की शूटिंग को शुरू करने से पहले क्रिकेटर से मिली जानकारी के बारे में पूछे जाने पर तापसी ने कहा कि, “देखिए वह जिस तरह की महिला है, उसने मुझे कुछ भी ऐसा नहीं कहा जिसे मैं माइंड करूं।”
अभिनेत्री तापसी आगे कहती हैं कि “जब मैं पहली बार मिताली से मिली तो मुझे एहसास हुआ कि मुझे न सिर्फ मैदान पर कड़ी मेहनत करनी है। बल्कि एक्टिंग में भी काफी मशक्कत करनी पड़ेगी क्योंकि उनका व्यक्तित्व मेरे व्यक्तित्व से बिलकुल अलग है। वो शांत, कम बोलने वाली और ज्यादा गौर करने वाली हैं, जबकि दूसरी ओर मैं ज्यादा बातूनी हूं। मैं उनसे एक बात पर जरूर जुड़ी, असल में मुझे यह फिल्म ऑफर किए जाने से पहले मैंने उनका एक इंटरव्यू पढ़ा था। जहां उनसे पूछा गया था कि उनका पसंदीदा पुरुष क्रिकेटर कौन है ?” इस फिल्म में एंटरटेनमेंट के साथ-साथ दर्शकों को खेल से जुड़ा एक्शन भी देखने मिलेगा।
तापसी आगे और बताती हैं, “केवल यही एक चीज है जिसके लिए वह तब से लड़ती रही जब से उसे एहसास हुआ कि उसकी कॉलिंग क्या है। जब से उसने महसूस किया ठीक है, जब वह टीम का हिस्सा बनी और आसपास बहुत सी चीजें देखीं तो वह केवल एक चीज चाहती थी वह थी समानता। तो यह मेरी मुख्य कॉलिंग या मूल भावना या विचार या कुछ ऐसा बन गया जिसे मैंने ध्यान में रखा जब मैंने अपने सभी सीन का प्रदर्शन किया।
अब जाते-जाते ‘शाबाश मिठू’ की बात करें तो यह फिल्म महिला क्रिकेटर मिताली राज के जीवन और क्रिकेटर बनने के उनके सपने देखने की यात्रा से प्रेरित है। श्रीजीत मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। अब ये देखना होगा कि तापसी की मेहनत और मिताली के संघर्ष को दर्शक कितना पसन्द करते हैं ।
Shabaash Mithu: तापसी पन्नू ने क्रिकेटर मिताली राज के बारे में कह दी ये बात
