Richa and Ali Wedding
Richa and Ali Wedding

Richa and Ali Wedding: ऋचा चड्ढा के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है। बहुत जल्द वे अभिनेता अली फजल से शादी करने जा रही हैं। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘फुकरे’ के दौरान हुई थी। जहां से उनके बीच दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती, प्यार में बदल गई। हालांकि, इससे पहले भी कई बार दोनों की शादी की खबरे सुनने में आती रही हैं लेकिन इस दफा खबर पक्की है। शादी सितंबर माह में बड़े धूमधाम से होगी। फंक्शन में परिवारजनों के अलावा अली और रिचा के दिल्ली वाले खास और करीबी दोस्त भी आएंगे। शादी से जुड़े सभी फंक्शन दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे, क्योंकि ऋचा के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। यही वजह है की रिसेप्शन मुंबई और दिल्ली दोनों जगह दिया जाएगा। शादी में फिल्म इंडस्ट्री से जुडी कुछ खास हस्तियों को भी न्योता दिया गया है। हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसी सभी रस्मों को पारंपरिक तरीके से निभाया जाएगा।

अजब-गजब प्रेम कहानी

ऋचा और अली पिछले 7 सालों से एकदूसरे के साथ हैं। सच कहें तो दोनों की कहानी बड़ी ही अजब-गजब है। ज्यादातर लड़कों को छुई-मुई लडकियां पसंद आती हैं लेकिन अली को तो ऋचा की सादगी और साफगोई भा गई थी। यही वजह रही कि उन्होंने कुछ ही समय बाद उन्हें प्रपोज भी कर दिया था। जबकि ऋचा को उन्हें आई लव यू कहने में तकरीबन 3 महीने लग गए। पांच साल अपने रिश्ते को दोनों ने छुपाकर रखा था लेकिन कहते हैं न कि इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छुपते हैं। वेनिस में विक्टोरिया और अब्दुल के वर्ल्ड प्रीमियर में दोनों को साथ देखकर लोगों का शक, यकीन में बदल गया। बहरहाल, यह शादी 2021 में होने वाली थी लेकिन महामारी के कारण इसे टाल दिया गया था। फिलहाल दोनों बहुत जल्दी पति-पत्नी होने वाले हैं इसलिए ये उनके चाहने वालों और ऋचा और अली के लिए बहुत खुशी का पल है।

Leave a comment