बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज एक इंटरनेशनल फैशन आइकन बन चुकी हैं। प्रियंका ना सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा हैं बल्कि उनकी खूबसूरती व स्टाइल में भी कोई जवाब नहीं है। प्रियंका ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों ही जगहों पर बहुत खूबसूरत नजर आती हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रियंका चोपड़ा जिस भी फैशन और स्टाइल को अपनाती हैं, उनके फैन्स के लिए वो ट्रेंड बन जाता है। तो आईये चलिए जानते हैं कि प्रियंका की खूबसूरती का राज़ क्या है-
करती हूं होममेड बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल
प्रियंका का कहना है कि त्वचा की डेड स्किन को निकालने के लिए मैं होममेड बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करती हूं। मैं बेसन में दही, नींबू का रस, दूध, चंदन पाउडर और हल्दी को मिलाकर पूरी बॉडी पर लगाती हूं, फिर पूरी तरह ड्राई होने के बाद पानी से साफ कर लेती हूं। इससे ना सिर्फ मेरी त्वचा पर निखार आता है बल्कि टैनिंग भी दूर हो जाती है। इसके अलावा मैं अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए घरेलू पैक का इस्तेमाल करती हूं। पैक बनाने के लिए दही और ओटमील के साथ 1 छोटा चम्मच हल्दी मिलाकर इसे अपने चेहरे पर लगाती हूं। इसे आधे घंटे लगाकर रखने के बाद गुनगुने पानी से धो लेती हूं।
बालों में लगाती हूं नारियल तेल
प्रियंका कहना है कि मैं अपने बालों की शाइन और सॉफ्टनेस को बरकरार रखने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करती हूं। इसके अलावा मैं, डैंड्रफ की परेशानी से बचने के लिए दही में शहद और 1 अंडे को मिक्स करके स्कैलप पर लगाती हूं। इससे ना सिर्फ मेरे बाल सॉफ्ट व शाइनी नजर आते हैं बल्कि यह डैंड्रफ जैसी समस्याओं को भी दूर रखता है।
पीती हूं नारियल पानी
प्रियंका कहना है कि मैं अपनी डाइट का भी ख्याल रखती हूं। मेरी कोशिश रहती हैं कि मैं अपने खाने में हैल्दी चीजें को ही शामिल करूं। साथ ही मैं इस बात का भी ख्याल रखती हूं कि मैं खाने में लिक्विड चीजों को ज्यादा से ज्यादा शामिल करूं ताकि मेरी स्किन हाईड्रेट रहे। प्रियंका का कहना है कि नारियल पानी पीना मेरी डेली रूटीन में शामिल है। नारियल पानी पीने से मेरी त्वचा की ग्लोइंग भी बनी रहती है। नारियल पानी त्वचा को अंदरूनी रूप से हाइड्रेट और मॉश्चराइजर करता है।
यह भी पढ़ें –फिटनेस रुटीन का रखती हूं खास ख्याल – मलाइका अरोड़ा
आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं-editor@grehlakshmi.com
