Pooja in Cirkus
Pooja in Cirkus

Pooja in Cirkus: बॉलीवुड में इन दिनों पूजा हेगड़े का नाम सुर्खियों में हैं। साउथ की सुपर स्टार के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली पूजा हेगड़े रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में नजर आने वाली हैं। पूजा हेगड़े साउथ की फिल्मों में काफी सफल अभिनेत्री मानी जाती हैं। अपने फैशन ट्रेंड से लेकर अपने सोशल मीडिया पोस्ट से सुर्खियों में रहती हैं। पूजा कई कमर्शियल एड में भी काम कर चुकी हैं। जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ रही हैं । इन दिनों पूजा रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस के लिए चर्चाओं में हैं।

Pooja in Cirkus: फिल्म सर्कस 23 दिसम्बर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी

पूजा हेगड़े की फिल्म सर्कस 23 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में पूजा हेगड़े के ऑपोजिट रणवीर सिंह है। साथ मे जैकलिन फर्नांडिस और वरुण शर्मा भी हैं। ये फिल्म रेट्रो कॉमेडी है जिसमे कई कॉमेडियन एक साथ दर्शकों को हंसाएंगे। तमिल और तेलगु फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली पूजा हेगड़े बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमा रहीं हैं। इस फिल्म के बाद वो 2023 में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान के ऑपोजिट नजर आएंगी।

मोस्ट डिजायरेबल वुमन 2017 का टैग जीता

साउथ की सुपर स्टार पूजा हेगड़े तेलगु फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस के तौर पर भी जानी जाती हैं। इसके अलावा उन्हें मोस्ट डिजायरेबल वुमन 2017 का टैग भी मिल चुका है। पूजा बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश भी मानी जाती हैं। पूजा हेगड़े बॉलीवुड में पहले भी काम कर चुकी हैं। जिसमें मोहन जोदाड़ो और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म हॉउस फुल 4 जैसी फिल्मों के नाम शामिल है। हॉउस फुल 4 के बाद फिर से वो कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी। पूजा इन दिनों अपनी फिल्म सर्कस को प्रोमोट करने में बिजी हैं.अपनी कॉमेडी फिल्म को प्रोमोट करने पूरी टीम के साथ वो हाल ही में कपिल शर्मा के शो में भी गयी थीं।

2010 मिस यूनिवर्स इंडिया में रनर अप रहीं पूजा

पूजा हेगड़े यूं तो साउथ में एक सफल सितारा हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वो मिस इंडिया 2009 से बाहर हो गयी थीं। वो इस ब्यूटी पेजेंट की रेस से बाहर हो चुकी थीं। पूजा ने 2010 में फिर से एक बार ब्यूटी पेजेंट में भाग लिया और 2010 मिस यूनिवर्स इंडिया में रनर अप रहीं। इसके साथ ही वो मिस साउथ इंडिया भी बनी। आज पूजा हेगड़े न सिर्फ साउथ में जानी जाती हैं बल्कि वो बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। बॉलीवुड में पूजा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं।