Pashmina Roshan Looks: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। वो जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं, जिसके चलते वो लगातार सुर्खियों में हैं। पश्मीना अपने बॉलीवुड डेब्यू के अलावा अपने ब्यूटीफुल लुक्स को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो हमेशा अपने कातिलाना अंदाज से फैंस को घायल कर देती हैं। आज हम आपको उनके कुछ गॉर्जियस लुक्स दिखाते हैं।
को आर्ड सेट
अपने लुक्स से हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली पश्मीना रोशन इस रेड को ओर्ड सेट में बहुत ही प्यारी लग रही हैं। रेड हॉट ड्रेस के साथ हॉट पोज ने उनके लुक को और भी किलर बना दिया है।
बैकलेस मिनी ड्रेस
मल्टीकलर की इस बैकलेस मिनी ड्रेस में पश्मीना रोशन बहुत ही ज्यादा हॉट लग रही हैं। ड्रेस में उनके टोंड लेग्स कमाल के लग रहे हैं।
वेकेशन लुक
पश्मीना ये अच्छे से जानती हैं कि किस मौके पर कौन से कपड़े पहनना हैं। ऑफ व्हाइट मोनोकॉनी में साइकिलिंग करते हुए वो बहुत ही सिजलिंग लग रही है।
कैजुअल लुक
रेड क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम में पश्मीना कैजुअल लुक में भी बहुत ही प्यारी लग रही हैं। इस लुक में उनका मिनिमल मेकअप बहुत ही प्यारा लग रहा है।
फ्लोरल प्रिंट
वेकेशन के टाइम इस तरह के फ्लोरल प्रिंट कपड़े बहुत अच्छे लगते हैं। बीच वेकेशन के हिसाब से ये ड्रेस बहुत ही प्यारी है, रैप टॉप और स्लिट स्कर्ट में पश्मीना कमाल की लग रही हैं।