Neetu Wedding Outfits: कोरोना और लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड में कई कपल्स की शादियों की शहनाई बजी हैं। इस बीच हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भी मिसेस कपूर बन गईं हैं। 14 अप्रैल को दोनों की शादी की रस्में शुरु हुईं, फैंस दोनों की शादी की फोटोज देखने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन इस दौरान रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर का लुक सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, सास अपने स्टाइल और लुक्स से अपनी बहु को कांटे की टक्कर देती हुईं नज़र आईं, आइए आज हम आपको देते है नीतू कपूर के वेडिंग लुक्स जिसे देखकर आप भी दीवाने हो जाएंगे।
अपने बेटे की शादी को लेकर हर मां के बहुत से सपने होते हैं। इस बीच जिम्मेदारियों के बावजूद ख़ुद के लुक को भी आकर्षित बनना जरूरी हो जाता है। ऐसे में बेटे रणबीर कपूर की शादी में नीतू कपूर का लुक सबसे ज्यादा सुंदर लग रहा है। रणबीर-आलिया की शादी में सास नीतू बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। उन्होंने रणबीर-आलिया की शादी में पिंक और येलो कलर के लहंगे को साड़ी स्टाइल में पहना है और इस लुक के साथ नीतू कपूर ने हैवी ज्वैलरी कैरी की है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। यहां तक कि नीतू कपूर अपने स्टनिंग लुक से बेटी रिद्धिमा कपूर को भी कांटे की टक्कर में पीछे छोड़ दिया है।
सोशल मीडिया पर फैंस नीतू की खूब तारीफ़ कर रहे हैं। बता दें कि नीतू कपूर के लुक्स शादी में लाइमलाइट बटोर रहे हैं। हर किसी का ध्यान नीतू पर ही टिका हुआ है। अपने भाई रणबीर कपूर की शादी में रिद्धिमा कपूर ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुए है, जो कि बेहद क्लासी है। जबकि रिद्धिमा की बेटी समायरा ने पिंक कलर की फ्रॉक पहनी थी। नीतू अपनी बेटी रिद्धिमा, नातिन समायरा के साथ वैन्यू के बाहर पोज देती नजर आई हैं। सामने आईं इन तस्वीरो में नीतू कपूर पूरी लाइमलाइट लूटती दिख रही हैं। फैंस का रिद्धिमा से ज्यादा नीतू पर ध्यान रहा।

दरअसल डार्क लंहगा और हैवी ज्वैलरी के साथ जैसे आमतौर पर दुल्हन के लुक को पीछे छोड़ते हुए आलिया अपने नए लुक के साथ बेहद खूबसूरत नज़र आईं तो वही उनकी सास ने भी बहु को जोरदार एंट्री मारी, जितने आलिया और रणबीर की शादी के चर्चे नही हो रहे हैं उससे ज्यादा तो आलिया की सास नीतू के लुक्स के चर्चे सुनने औऱ देखने को मिल रहे है। अगर आप नीतू की पूरी शादी के डिफरेंट लुक्स को विस्तार से जानना चाहती हैं तो हम आपको इसकी पूरी जानकारी देने जा रहे है।
नीतू का एलिगेंट साड़ी लुक-
भारतीय संस्कृति में साड़ी महिलाओं का सबसे पसंदीदा परिधान है। बता दें नीतू ने संगीत के मौके पर बेहद एलिगेंट लहंगा कैरी किया था, जिसे डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला से डिजाइन किया था, साड़ी के साथ नीतू जी ने मैचिंग फ्लोरल ब्लाउज पहना है, जो कि उनके लुक को और भी ज्यादा एलिगेंट बना रहा है। ज्वेलरी की बात करें तो इस आफटफिट के साथ नीतू ने ग्रीन, सिल्वर और गोल्डन कलर मिक्स नेकलेस स्टाइल किया है।

रिसेप्शनके लिए चुना स्टाइलिश वेस्टन आउटफिट-
संगीत से लेकर शादी तक नीतू अपने फैंस को लुक्स की सौगात देती रहीं। वहीं शादी के बाद रेशेप्सन में भी नीतू अपनी बहु और बराबर की टक्कर देते हुए ब्लैक शानदार आउटफिट में नज़र आईं। अगर आप भी अपने बेटे का रिसेप्शन रख रहीं हैं तो एक स्मार्ट गृहणी होने के नाते ऐसे में आप नीतू के इस लुक को फॉलो कर सकती हैं। बता दें कि नीतू जी ने इस लुक में ब्लैक ग्रीन कलर का शिमर ड्रेस पहना है, जो देखने में बेहद स्टाइलिश लग रहा है। आउटफिट के साथ नीतू जी ने ब्लैक कलर की सैंडल पहनी है, इसके अलावा नीतू जी ने बेहद मिनिमल मेकअप और डायमंड इयररिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। इस लुक में नीतू न केवल स्टाइलिश लग रही है बल्की काफी हॉट भी नजर आ रही हैं।

रस्मों के लिए पहना बेबी पिंक कलर सूट:

आम तौर पर शादी में दुल्हन ही सुर्खिया बटोरती हैं लेकिन यहां नीतू जी ने अपने लुक्स से साबित कर दिया की आखिर सास तो सास होती है। नीतू के पास एथनिक आउटफिट्स का भंडार है, शादी में तमाम रस्में होती हैं जिनमे नीतू जी सूट में भी नजर आई। बता दें कि इस लुक में नीतू ने बेबी पिंक कलर का बेहद एलिगेंट सूट स्टाइल किया है, जो कि गर्मियों के मौसम में पहनने के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
