Mridula Tripathi's Debut
Mridula Tripathi's Debut

Mridula Tripathi: पंकज त्रिपाठी अभिनय के दम पर पहचान बनाने वाले किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 2003 से बॉलीवुड में किस्मत को आजमाने वाले पंकज अपनी पत्नी का भी बॉलीवुड में डेब्यू कराने जा रहे हैं।

फिल्म शेरदिल में कैमियो रोल:

एक्टर पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला त्रिपाठी फ़िल्म शेरदिल में छोटा सा कैमियो करते नजर आएंगी। फिल्म शेरदिल पीली भीत सागा और टाईगर रिजर्व पर आधरित फिल्म है।

पत्नी मृदुला त्रिपाठी को फीस नहीं दी गई:

एक्टर पंजक त्रिपाठी अपनी पत्नी के बॉलीवुड में डेब्यू करने को बात पर बताया कि इस छोटे से कैमियो रोल के लिए पत्नी को किसी तरह की फीस नही दी गयी है। पंजक ने बताया कि मृदुला ने सिर्फ बंगाली साड़ी पहनने के लिए फिल्म में रोल करने की हामी भरी है। क्योंकि फिल्म के किरदार में उन्हें एक सुंदर बंगाली साड़ी पहन कर नजर आना है।

Mridula Tripathi
Pankaj and Mridula

स्ट्रगल के समय में पत्नी मृदुला का मिला साथ:

एक्टर पंजक त्रिपाठी ने अपनी पत्नी मृदुला से प्रेम विवाह किया है। दोनों स्कूल के दिनों से एक दूसरे को पसंद किया करते थे। पंजक एक किसान परिवार से हैं। उनके पिता एक पुजारी भी थे। एक इंटरव्यू के दौरान पंजक त्रिपाठी ने बताया था कि जब वो मुंबई शिफ्ट हुए और उनके पास कुछ काम नहीं था तो संघर्ष के उस दौर में पत्नी मृदुला ने उनका साथ दिया। मृदुला ने पंजक को आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी और अपना घर भी चलाया।

पंकज ने भी कैमियो रोल से कॅरियर की शुरुआत की:

आज पंकज त्रिपाठी को पूरा देश जनता है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें किसी ने नोटिस नहीं किया। उन्होंने ने भी अपने कॅरियर की शुरुआत रण, ओमकारा जैसी फिल्मों में कैमियो रोल करके की थी। कैमियो रोल करते-करते एक्टर पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के जगमगते सितारे बन गए। ये सफर उनके लिए आसान नहीं था। बिहार के गोपालगंज से आकर अपने अभिनय के दम पर लोगों का प्यार हांसिल किया, हाजीपुर से उन्होंने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से डिग्री हांसिल की। पंजक अपनी पढ़ाई के दिनों से ही एक्टर मनोज बाजपेयी से काफी प्रभावित थे।

गैंग ऑफ वासेपुर से मिली पहचान:

2004 में पंजक त्रिपाठी ने बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन छोटे-मोटे किरदार से उन्हें कोई पहचान नहीं मिल पाई । 2012 में फिल्म गैंग ऑफ वासेपुर से उन्हें नोटिस किया गया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नही देखा। आज मिर्जापुर, क्रिमिनल जस्टिस, बरेली की बर्फी ,मिमी, गुंजन सकेसना, लुकाछिप्पी जैसी फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बना चुके हैं। फिल्म लुकाछिप्पी में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। फिल्मों के अलावा पंकज त्रिपाठी कमर्शियल एड में भी काफी सक्रिय रहते हैं।

Leave a comment