Monalisa Looks: जब भी किसी शादी या पार्टी में जाना होता है तो महिलाएं अपने लुक को लेकर बहुत ही सतर्क होती है। लेकिन आप साड़ी के साथ कुछ चीजों को कैरी करके भी बहुत शानदार लुक दे सकती हैं। वेस्टर्न लुक में भी आप कुछ चीजों को ध्यान में रखते हुए ओर भी खूबसूरत लग सकते हैं। नाइट पार्टी के लिए हमें कैसे कपड़े पहनना चाहिए इसको लेकर कंफ्यूज हो रहा है तो हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं जिससे आपको आइडिया हो जाएगा कि आप अपने कपड़ों का चयन किस तरह से कर सकते हैं।
ब्लैक सीक्वेंस साड़ी लुक

ब्लैक सीक्वेंस फैंसी साड़ी बहुत ही शानदार तरह से आप कैरी कर सकती है। इस साड़ी में प्लेट्स की जगह आप इसे ओपन पल्लू भी रख सकती है और कॉलर नेक की जगह आप डीप नेक ब्लाउज के साथ भी इसे पहन सकती हैं। अपने लुक को और भी शानदार बनाने के लिए आप इसमें ओर बदलाव कर सकते हैं। जैसे कि चोकर या डायमंड नेकलेस के साथ आप अपने लुक को ओर निखार सकते हैं। अगर मेकअप की बात की जाए तो आप अपनी साड़ी के अनुसार या फिर ब्राउन शेड भी ट्राय कर सकते है। अगर आप इस तरह की साड़ी को नाइट पार्टी में पहनने का मन बना रहे हैं तो आप बालो के साथ भी कुछ हेयर स्टाइल या बालों को खुला भी रख सकते हैं।
रेड साड़ी

वैसे तो रेड साड़ी किसी भी प्रोग्राम या पार्टी के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह बहुत ही क्लासिक लुक देती है। रेड साड़ी पहनकर आप अपने लुक को ओर निखार सकते हैं। इसके लिए आपको एक्सेसरीज के साथ मेकअप का भी ध्यान रखना होगा। प्लेन साड़ी के साथ सिक्वेंस ब्लाउज बोल्ड लुक देता है। अगर एक्सेसरीज की बात की जाए तो आप एक ही हैवी नेकपीस का चयन कर सकते हैं। इस लुक में आप मेकअप जितना सिंपल रखेगी उतना अच्छा लगेगा।
ब्लैक इंडो-वेस्टर्न आउटफिड

नाइट पार्टी के हिसाब से ब्लैक इंडो वेस्टर्न आउटफिट आप कैरी कर सकते हैं। इसे भी आप अपने मेकअप के जरिए बोल्ड लुक दे सकते है। इसमें जरूरी नहीं है कि आप हमेशा एथनिक वियर ही स्टाइल करें। इस तरह का लुक भी पार्टी में अच्छा लगता है। मोनालिसा के इस लुक की तरह आप सीक्वेंस ब्लाउज को प्लेन स्कर्ट के साथ पहन सकते हैं। इस लुक को ओर खास बनाने के लिए आप कॉन्ट्रास्टिंग दुपट्टा भी कैरी कर सकते है।
पिंक साड़ी लुक

अगर आप नाइट में किसी फैमिली फंक्शन में जा रही है और ऐसे में आप सोच रहे हैं कि आप किस तरह की ड्रेस को कैरी करें। मोनालिसा के इस लुक की तरह प्लीट्स साड़ी का चयन कर सकते हैं। इस साड़ी पर कॉन्ट्रास्टिंग ब्लाउज पहन सकते है। हालांकि इस पर सैम कलर का ब्लाउज भी अच्छा लगता है।
