कैम्पस प्रिंसेस का खिताब जीतने वाली एमबीबीएस स्टूडेंट मानुषी छिल्लर अब मिस वर्ल्ड बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय की तरह अब मानुषी छिल्लर भी जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है। आपको बता दें 2017 का मिस वर्ल्ड खिताब मानुषी छिल्लर ने अपने नाम किया था। यह उनके जीवन का सबसे बड़ा बदलाव था। दरअसल, वह एक मेडिकल बैकग्राउंड की स्टूडेंट है, साथ ही वह कुचिपुड़ी डांसर भी है। उनके मेडिकल स्टूडेंट होने के सफ़र से लेकर अब तक के सफर में काफी ज्यादा बदलाव आए हैं।

ये बदलाव सिर्फ और सिर्फ उनकी फिटनेस का ही राज है हर कोई उनके इस बदलाव के बारे में जानना चाहता है। इसलिए आज हम आपको मानुषी छिल्लर का फिटनेस फंडा और उनकी खूबसूरती का राज बताने जा रहे हैं। साथ ही उनकी डाइट प्लान में वह क्या इस्तेमाल करती हैं वह भी इस खबर में आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं मानुषी चिल्लर के फिटनेस फंडा के बारे में –

आपको बता दें मानुषी छिल्लर एक फिटनेस फ्रीक है वह दिन का आधे से ज्यादा समय अपने फिटनेस पर कुर्बान कर देती है वह रोजाना सुबह 4:00 बजे उठकर जिम में एक्सरसाइज करती है। वह सुबह उठते ही सबसे पहले नींबू पानी पीती है। साथ ही ब्रेकफास्ट में वह ड्राई फ्रूट्स, नट्स और ताजे फ्रूट का जूस पीना पसंद करती है। इन सबके अलावा वह अपने रूटीन में फ्री रनिंग, पिलेट्स, स्ट्रेचिंग, कार्डियो करती हैं। हर कोई मानुषी छिल्लर की टोंड बॉडी और खूबसूरती पर फिदा है। आए दिन मानुषी के फोटो और फिटनेस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती ही रहती है। इन सब के पीछे सिर्फ और सिर्फ उनकी मेहनत का राज छुपा हुआ है।

ये है मानुषी का फिटनेस मंत्रा –

मानुषी का मानना है कि रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर की स्ट्रेंथ और फ्लैक्सिबिलिटी बनी रहती है।  इसलिए वह अपनी टोंड बॉडी और पोश्चर के लिए रोज सुबह जिम और योग करती है। मानुषी वीकेंड या समय मिलने पर वे आधा या एक घंटा डांस प्रेक्टिस भी करती है जिससे वे काफी रिलैक्स महसूस करती हैं। वह अपना यदा से ज्यादा समय अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए देती है। मानुषी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं और यही वजह है कि दुनियाभर की ब्यूटी क्वींस को मात देकर वह मिस वल्र्ड बनी हैं।

ये है मानुषी का डाइट प्लान –

मानुषी ज्यादा से ज्यादा पानी पीती है जिसकी वजह से उनकी बॉडी हायड्रेट रहे। वह दिन भर में 3 बार खाना खाना पसंद नहीं करती बल्कि वह दिन भर में 6 बार मिल लेना पसंद करती हैं। मानुषी रोज सुबह नाश्ते में वे ताजा दही व फल, दालें, ओट्स व सूखे मेवे लेती हैं। लंच में 2 चपाती, चावल, सब्जी, रायता व सलाद लेती हैं। शाम को वे फलों की स्मूदी और मौसमी सब्जियों का सलाद लेती हैं। इसके अलावा किनुआ सलाद या पुलाव, सूप या टोफू सलाद उनके डिनर का हिस्सा हैं। आपको बता दे, उनके डिनर में सूप, फिश, ब्रोकली के साथ पुलाव और टोफू सलाद शामिल होता था।

यह भी पढ़े –

एक्सरसाइज से पहले करें वार्मअप कैटरीना कैफ