आसान नहीं था विकास खन्ना का सफर, झोली में है अब खूब उपलब्धियां
इतने बड़े मुकाम पर आने के बाद भी उनका मिलनसार मिज़ाज सभी को अच्छा लगता है और शायद यही वजह है कि विकास खन्ना जा मास्टर शेफ के जज के रूप में सभी के चहेते हैं।
MasterChef 7 Judge: कम उम्र में ही ‘पीपल्स मैगजीन’ में हॉट एंड सेक्सी शेफ का ख़िताब जीतने वाले विकास खन्ना दिल की धड़कन कहे जाते हैं। शेफ विकास खन्ना ने अपने देश में ही नहीं विदेशों में भी अपना नाम कमाया है। इतने बड़े मुकाम पर आने के बाद भी उनका मिलनसार मिज़ाज सभी को अच्छा लगता है और शायद यही वजह है कि विकास खन्ना जा मास्टर शेफ के जज के रूप में सभी के चहेते हैं।
MasterChef India Season 7 में गरिमा अरोड़ा और रणवीर बरार के साथ जज के रूप में नज़र आ रहे हैं। इससे पहले भी MasterChef India के कईं सीज़न में विकास खन्ना जज की भूमिका निभा चुके हैं।
MasterChef 7 Judge: कमाल की है उनकी ‘उत्सव’ किताब

शेफ विकास खन्ना ने एक किताब भी लिखी है जिसमें उन्होंने भारत के त्योहारों मे पकने वाले व्यंजनों के बारे में एवं उनकी विधि के बारे में बताया है। 12 साल का समय लगने के साथ उन्होंने इस किताब को 2015 में पूरा किया। “उत्सव” नाम की इस किताब को विकास खन्ना ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को उपहार में दिया। इसके साथ ही उन्होंने इसकी प्रतियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दलाई लामा और हिलेरी क्लिंटन को भी भेंट की।
बचपन से ही कठिनाइयों का किया सामना
पंजाब अमृतसर में जन्में विकास खन्ना का जन्म 1971 में हुआ था। वहीं उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा को पूरा किया। बचपन से ही मज़बूर हालातों का विकास ने सामना करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। क्लबफुट की बीमारी के कारण भी स्कूल सहपाठियों ने विकास का मज़ाक़ उड़ाया है। तभी से ही वह बाहर बच्चों और दोस्तों के साथ न खेलकर अपनी दादी के साथ खाना बनाने में रूचि लेने लगे और धीरे-धीरे उनकी यह रूचि कब जुनून में बदल गई उन्हें पता ही नहीं लगा। आज भी वह उनकी इस पाक कला का श्रेय वह अपनी बिजी(दादी) को ही देते हैं। बाद में पारिवारिक मदद से उन्होंने इस क्षेत्र में पढ़ाई पूरी की और शुरुआत में मुंबई के लीला में भी कार्य किया जो कि उनके करियर का प्लस प्वाइंट साबित हुआ।
आज USA के हैं जानेमाने शेफ
संयुक्त राज्य अमेरिका में अपनी पाक कला के प्रदर्शन में उन्हें कईं बार हार मिली, लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत की और अपने जुनून ,विश्वास के बल पर न्यूयार्क में तंदूर पैलेस की शुरुआत की और प्रसिद्धी हासिल की। जिसके कारण उन्हें अमेरिका 2011 में ‘पीपल्स मैगजीन’ में हॉट एंड सेक्सी शेफ़ के ख़िताब से भी नवाज़ा गया। फिर बाद में वह विश्व के जानेमाने रेस्टोरेंट जुनून के मालिक भी बनें। इसके साथ ही विकास खन्ना कईं मिशेलिन अवॉर्ड से भी सम्मानित हो चुके हैं। भारत के साथ अपने लगाव और पाक कला को यहां के लोगों में ज़िंदा रखने के लिए विकास कुछ ना कुछ ऐसे प्रयास करते रहे हैं जिससे वह बाहर देश में रहने के बावजूद भी यहीं के होकर रह गए हैं।
The Last Color: विकास खन्ना
अपनी किताब को फ़िल्म का एक रूप देते हुए मास्टरशेफ विकास खन्ना ने The Last Color नाम की एक मूवी भी निर्देशित की जिसके निर्माता भी वह स्वयं थे। विधवाओं को ज़िंदगी में किन परेशानियो का सामना करना पड़ता है यह कहानी इसमें बताई गई है। नीना गुप्ता,अक्सा सिद्दीकी ने इसमें बेहतरीन अभिनेत्रियों के रूप में काम किया। यह फिल्म 4 जनवरी, 2019 को रिलीज हुई।
मुस्लिम परिवार के हैं आभारी
1992 के मुंबई दंगों में एक मुस्लिम परिवार ने उनकी जान बचाई थीं तब से ही वह रमज़ान के महीने में एक रोज़ा रखते हैं। 2018 में परिवार को बहुत खोजने पर जब उन्हें वह मुस्लिम परिवार मिला तो वह बहुत ही खुश हुए और इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी दी।
