googlenews
Manpreet Monica Singh

Manpreet Monica Singh का जीवन

गृहलक्ष्मी ऑफ द डे आज हम बात करेंगे सात समंदर पार अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाली Manpreet Monica Singh के बारे में। हाल ही में अमरीका में वह हैरिस काउंटी जज बनी है। हमारे लिए गर्व करने की बात यह है कि वह अमरीका में पहली महिला सिख जज है। लॉ नंबर 4 में वह जज बनी हैं।
मनप्रीत के पिता 1970 के दशक में रोजगार की तलाश में अमरीका गए थे। मनप्रीत वहीं पैदा हुई और बोस्टन में ही पली-बढ़ी हैं। उन्होंने साउथ टेक्साज कॉलेज ऑफ लॉ से अपनी वकालत की पढ़ाई की है। वह 100 से ज्यादा केसेज लड़ चुकी हैं। वह बहुत ही मेहनती और ईमानदार महिला हैं। एक पराए देस में कैसे जीया जाता है और परिस्थितयों को कैसे जीता जाता है यह उन्हें अपने पिता से विरासत में मिला है।
फिलहाल वे अपने पति और दो बच्चों के साथ बेलारी में सैटल हैं। खाली समय में उन्हें दुनिया को घूमना और जानना पसंद है। बीस साल तक उन्होंने एक ट्राइल वकील के तौर पर सेवाएं दी। इस दौरान उन्होंने लोकल, स्टेट और फेडीरियल लेवल पर बहुत से सिविल राइट ऑर्गेनाइजेशंस में हिस्सा लिया।
हैरिस काउंटी जज बनने के बाद वह कहती हैं इस कुर्सी तक पहंचना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं हॉस्टन का प्रतिनिधत्व कर रही हूं। मैं बहुत खुश हूं कि मैं यहां तक पहुंच पाई।

Leave a comment