Kartik Aaryan News: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को सुपर स्टार ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया है। ये अवॉर्ड उन्हें एली ब्यूटी अवॉर्ड 2022 की ओर से दिया गया है। कार्तिक आर्यन बॉलीवुड में दस साल पूरे कर चुके हैं। ऐसे में इस साल उनकी फिल्म भुल भुलैया 2 सुपरहिट रही है। कार्तिक आयर्न इन दिनों युवा दिलों की धड़कन बनते दिख रहे है। अपने बेहतरीन काम से वो करोड़ो दिलों पर राज कर रहे हैं। अवॉर्ड शो से पहले कार्तिक आर्यन ने रेड कारपेट पर अपने स्टाइलिश लुक के साथ लाइम लाइट बटोरी। कार्तिक को मोस्ट एंटरटेनिंग का टैग भी दिया गया। इस अवार्ड शो में बी टाउन के कई सेलेब्स भी शामिल थे।
कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर फैन्स को बोला थैंक्स
आज कल सोशल मीडीया का जमाना है। ऐसे में बॉलीवुड सेलैब्स अपनी खुशी और गम दोनों को सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा करते हैं। कार्तिक आर्यन ने भी अवॉर्ड मिलने की खुशी को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा किया। उन्होंने एली सुपरस्टार ऑफ द ईयर अवार्ड 2022 मिलने की खुशी अपनी अवॉर्ड फोटो के साथ ट्वीट कर अपने फैंस को धन्यवाद बोला। बॉलीवुड के कई सेलैब्स ने उन्हें बधाई भी दी।
कार्तिक आर्यन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट,बॉलीवुड में मोस्ट डिमांडिंग हीरो बने
कार्तिक आर्यन अपने चॉकलेटी लुक्स के कारण लोगों को काफी पसंद आते है। यही वजह है कि उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त देखने को मिलती है। वो इंडस्ट्री में एक दशक पूरा कर चुके हैं। डॉयरेक्टर लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचनामा से अपने करियर की शुरुआत करने वाले आयर्न आज बॉलीवुड के सुपरस्टार कहलाते हैं। उन्होंने कई बड़ी फिल्मे भी की जो कि काफी सफल रहीं। इनमें सोनू की टीटू की स्वीटी,लुक्का छिपी,पति पत्नी और वो,भुल भुलैया 2 जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। इन दिनों कार्तिक आर्यन कई बड़े डॉयरेक्टर के साथ काम कर रहे हैं। उनकी फिल्म फ्रेडी जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ अलाया हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म सत्य प्रेम की कथा एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म में वो कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करते दिखेंगे। इसके अलावा भी कई प्रोजेक्ट लाइन में हैं। इनमें हंसल मेहता की फिल्म कैप्टन इंडिया जो कि आर्मी बेस कहानी होगी। साजिद नाडियावाला की अनटाइटल्ड फिल्म भी अनाउंस की जा चुकी है।
एली इंडिया ब्यूटी अवार्ड 2022 में कार्तिक और दीपिका के साथ काम करने का मिला हिंट

एली इंडिया ब्यूटी अवार्ड 2022 में बॉलीवुड सीतारों का जमावड़ा शामिल था। लेकिन रेड कार्पेट पर दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन की बॉन्डिंग देख ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये दोनों स्टार आने वाले समय में फिल्म आशिकी 3 का हिस्सा हो सकते है। अवॉर्ड शो से पहले रेड कारपेट पर दोनों स्टार को एक साथ देखने के बाद इसे एक हिंट के तौर पर माना जा रहा है,कि दीपिका और कार्तिक आर्यन आशिकी 3 में लीड रोल प्ले कर सकते हैं। अवॉर्ड फंक्शन में एक्ट्रेस कृति सेनन स्टार परफॉर्मर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला वहीं एक्ट्रेस शर्वरी वाघ को विनर ऑफ द फ्रेश फेस के अवॉर्ड से नवाजा गया। इस अवॉर्ड शो में जान्हवी कपूर,हीना खान,समेत कई स्टार्स शामिल थे।
कार्तिक आर्यन के फिल्म फ्रेड्डी के सॉन्ग को मिला 30 मिलियन व्यू
कार्तिक आर्यन और अलाया की फिल्म फ्रेड्डी 2 दिसम्बर को हॉटस्टार पर रिलीज होगी। उससे पहले सांग लॉन्च किया गया। जिसे एक दिन में दस मिलियन लोगों ने देखा। बाद में ये आंकड़ा 30 मिलियन तक पहुँच गया। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज न होकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी।
कार्तिक के पश्मीना रौशन के साथ लिंक अप के चर्च
एक्टर कार्तिक आर्यन अपने लिंक अप और ब्रेक अप के लिए भी काफी चर्चाओं में रहते हैं। बॉलीवुड का मोस्ट एलिजेबल बैचलर इन दिनों पश्मीना रौशन के साथ अपने लिंक अप को लेकर सुर्खियों में हैं। पश्मीना रौशन ऋतिक रौशन की कजिन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कार्तिक इन दिनों पश्मीना को डेट कर रहें हैं। इससे पहले उनका नाम कृति सेनन और सारा अली खान के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों के अफेयर्स के चर्चे खूब थें।
