Kareena Fitness: अपनी एक्टिंग और फिटनेस से सभी को अपना दीवाना बनाने वाली करीना कपूर खान आज बॉलीवुड की सबसे टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। करीना कपूर ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी है। आज 2 बच्चों की माँ होने के बाद भी करीना की सुंदरता बरकरार है। 42 साल की उम्र में भी करीना कपूर अपनी उम्र की कई महिलाओं को मात दे रही हैं और अपने ड्रेसिंग सेंस से लेकर अपनी फिटनेस का भी बहुत ख्याल रखती हैं। करीना कपूर को देखकर हर कोई यही कहता है कि आखिर करीना अपने आप को फिट कैसे रखती हैं। प्रेगनेंसी के बाद करीना कपूर ने खुद को फिट रखने के लिए बहुत मेहनत की है। इस लेख में हम आपको करीना कपूर खान से जुड़े कुछ फिटनेस योगा टिप्स बता रहे हैं।
Kareena Fitness: करीना करती हैं ये योग आसन
करीना कपूर खान हमेशा अपने सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस से जुड़ी कई एक्सरसाइज और टिप्स भी शेयर करती हैं। करीना कपूर अपनी खूबसूरती के साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। बेबो के फैंस उनकी स्टाइल और फिटनेस को फॉलो भी करते हैं। करीना कपूर खान खुद को फिट रखने के लिए कई एक्सरसाइज करती है। लेकिन करीना की यह कुछ खास पसंदीदा एक्सरसाइज है और योग है जिन्हें करीना कपूर रोज नियम करती है जो उन्हें और भी ज्यादा फिट रखने में मदद करता है। आज हम आपको करीना के योगासन के बारे में बता रहे हैं।
अर्धचंद्रासन

अर्धचंद्रासन का अभ्यास शरीर में संतुलन बनाने के लिए बहुत ही जरूरी है। ये आसन पॉस्टुरल असंतुलन को सुधारने में बहुत ही मदद करता है। यह आसन संतुलन और स्थिरता बनाये रखने के लिए भी बहुत ही अच्छा होता है। इसे करने से शरीर का निचला हिस्सा और कमर पूरी तरह से फ्रेश होती है और हिप्स लचीली होने के साथ रीढ़ की हड्डी भी बहुत मजबूत होती है। यह आसन बैकपेन से छुटकारा पाने से लेकर तो वजन घटाने के लिए भी बहुत ही मददगार होता है। इस आसन में एक पैर और एक हाथ जमीन पर होता है और कमर बिल्कुल स्ट्रेट व सामने रखना होती है। एक पैर और हाथ ओपन होना चाहिए।
नटराजासन

नटराजासन करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े होकर दोनों हाथों को सीधा रखें और अब सांस लेते हुए सीधे पैर को बॉडी के पीछे की तरफ मुड़े और सीधे हाथ से पैर को टखने से पकड़े। जितना ऊपर पैर को कर सकते हैं उठाएं ऐसी स्थिति में इसे हाथ से पकड़ सकते हैं। इसके बाद उल्टे हाथ को अपने सामने मुद्रा बनाकर रखते हुए गहरी सांस लें और शरीर का बैलेंस बनाएं। इस पोजीशन को करते समय 20 से 30 सेकंड तक रुक कर वापस से शुरू करें। फिर दूसरे हाथ और पैरों के साथ भी इसी तरह से करें इसको करीब 4 से 5 बार अवश्य करें। इस आसन से शरीर की चर्बी कम होती है और यह मोटिवेशन का भी काम करता है।
ऊर्ध्व मुख आसन

ऊर्ध्व मुख आसान को करने के लिए उल्टे सो कर दोंनो पैरों को दोनों हाथों से पकड़ कर ऊपर की ओर देखते हैं। इस आसन को करने से लिवर, फेफड़े, प्रेंकियाज भी मजबूत होते है और पेट की चर्बी कम होती हैं।
उत्थिता हस्त पांदगुस्तासन
उत्थिता हस्त पांदगुस्तासन बहुत ही कठिन होता है और यह जटिल मुद्रा पूरी रीढ़ की हड्डी को मजबूत करती हैं और शरीर को संतुलित करने का भी काम करती हैं। यह आसन एक गोल रिंग के साथ भी कर सकते हैं और प्रेक्टिस के बाद इसे आसानी से किया जा सकता है। इस आसन में एक पैर जमीन पर होता है और दूसरा पैर बिल्कुल सीधा सामने की तरफ से होते हुए साइड में कमर की ओर बिल्कुल स्ट्रेट रखते हैं और दोनों हाथ खुले हुए होना चाहिए।
सर्वागासन
यह आसन करीना की फिटनेस का राज है। इसे सर्वागासन कहते हैं। इसको करने से कमर पतली और लचीली होती हैं। टोन्ड बॉडी के लिए इस आसन को कर सकते हैं। इस आसन को करने के लिए सीधे सो जाएं और पैरों को ऊपर की ओर लेकर हाथों से कमर को सीधा करें। इस आसन को आप जितनी देर कर सकते हैं करें या फिर 3 से 4 बार इसे करें।
