फिल्मी हस्तियों के एयरपोर्ट वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं। अकसर देखा गया है कि सेलेब्रिटी एयरपोर्ट पर स्पॉट होते हैं और कई वजहों से ट्रोल भी हो जाते हैं। कुछ दिन पहले ही आमिर खान फैमिली के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। आमिर खान हाथ में तकिया लिए नजर आए थे। अब जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने साथ तकिया लिए हुए नजर आ रही हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर फैन्स उनका जमकर मजाक बना रहे हैं और खूब कमेंट भी कर रहे हैं। 

एक ने लिखा है, ‘तकिया, कौन सी एयरलाइन में ट्रैवल कर रही हो?’ एक अन्य फैन ने लिखा है कि नया फैशन आया है, तकिया ले जाने का।  वहीं एक अन्य ने कहा है कि तकिये में क्या छिपाए ले जा रही हैं। इस तरह उनके इस वीडियो पर बहुत ही मजेदार कमेंट आ रहे हैं। 

हाथों के बीच में जाह्नवी ने दबाया तकिया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जाह्नवी कपूर का ये वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है। जहां मीडिया ने जाह्नवी कपूर को तकिए के साथ कैप्चर किया। दरअसल फ्लॉवर प्रिंट की ड्रेस पहनकर जब जाह्नवी कपूर एयरपोर्ट पहुंची तो उनके एक हाथ में तकिया था। जिसको देखकर अब यूजर्स चकरा गए हैं। कुछ यूजर्स ने जाह्नवी कपूर के इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी किए हैं।

यूजर्स कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

तकिए चुरा लिया क्या होटल से?

लगता है घर में सोने का टाइम नहीं मिलता है…!

ये फ्लाइट में जा रही है या ट्रेन में?

इनके भी ड्रामे अलग हैं…!

ऐसा क्या है इस तकिए में…!

आमिर खान को किया कॉपी?

आमिर खान एयरपोर्ट पर अपने लुक के लिए नहीं बल्कि तकिया लेकर नजर आने की वजह से काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं. आमिर जो तकिया लेकर चलते हैं वो साइज में भी काफी बड़े होते हैं. अब इस बात की केवल कयास लगाया जा सकता है कि शायद लंबी यात्रा के दौरान पूरी तरह से आराम करने के लिए आमिर ऐसा करते हैं। इसके अलावा शायद नींद में खलल न पड़े इस वजह से वो हवाई यात्रा के दौरान भी अपने घर से तकिया लेकर जाना पसंद करते हैं। अब ऐसे में जब तक आमिर कुछ नहीं बता देते तब तक सिर्फ कयास ही लगाए जा सकते हैं। एक नहीं बल्कि कई बार उनको एयरपोर्ट पर ताकिया लेकर जाते हुए देखा गया है।

जल्द साउथ में करने वाली हैं डेब्यू

अगर वर्क फ्रंट की बात की जाए तो अब तक जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही जल्द ही जाह्नवी कपूर साउथ फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं। वो RRR फेम जूनियर एनटीआर के साथ ‘NTR 30’ में नजर आने वाली हैं।