बॉलीवुड इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित एक दमदार एक्ट्रेस होने के साथ ही एक शानदार डांसर भी हैं। बॉलीवुड में माधुरी दीक्षित की जबरदस्त एक्टिंग के साथ ही उन्हें उनके डांसिंग अंदाज के लिए भी जाना जाता है।

उन्होंने अबोध फिल्म से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था। आपको बता दे, माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1965 को मुंबई में हुआ था। पिता शंकर दीक्षित और माता स्नेह लता दीक्षित की लाडली माधुरी को बचपन से डॉक्टर बनने की चाह थी, लेकिन वह अभिनेत्री बन गई। माधुरी अपने हिंदी फ़िल्मी करियर में कई जबरदस्त फ़िल्में की है। जिसे दर्शक आज भी बड़े चाव से देखतें हैं।

माधुरी को हिंदी सिनेमा में उनके बेहतरीन अदाकारी के लिए चार बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, एक बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और एक स्पेशल अवार्ड से नवाजा जा चुका है।

 आपको बता दे, इन सभी पुरुस्कारों के अलावा उन्हे भारत सरकार के चतुर्थ सर्वोच्च नागारिक सम्मान पद्मश्री से सम्मनित किया गया। साथ ही ये पिछले कई सालों से अपनी अभिनय से लोगों का मनोरंजन करती आ रही है। 90 के दशक में माधुरी दीक्षित लोगों की धड़कन हुआ करती थी।

आपको बता दे, माधुरी करीब 250 करोड़ से ज्यादा के प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। उनका बंगला मुंबई के पालाटियल में है। माधुरी दीक्षित के 2 बेटे है एक का नाम अरिन है वहीं दूसरे का नाम रेयान है। माधुरी दीक्षित का घर काफी ज्यादा खूबसूरत है।

उनका घर बहुत अच्छे से डिज़ाइन किया हुआ है। उनके घर में गणपति जी की मूर्ति भी विराजमान है। उनके घर का फर्नीचर पूरी तरह से डिज़ाइन और इंटीरियर स्टाइल में बना हुआ है। उनके घर के कर्टन भी घर के कलर से मैच किए हुए हैं। उनके लिविंग रूम में एक काउच भी है। जो बहुत आरामदायक है। उनके घर में एक बुक रूम भी है जो बेहद खूबसूरत है।

इतनी सम्पति की मालकिन है माधुरी –

माधुरी दीक्षित की कुल संपत्ति 45 मिलियन आंकी गई है जो भारतीय मुद्रा में 340 करोड़ रुपए है। वे एक फिल्म के 3-4 करोड़ रुपए लेती है और बतौर जज भी मोटी राशि लेती है। माधुरी ने अपने घर में एक कमरा केवल सिर्फ अपने ड्रेस, फुटवेयर और एक्‍सेसरीज की वॉर्डरोब के लिए अलग से बना रखा है। आपको बता दे, माधुरी का मुंबई में लोखंडवाला में एक कॉम्प्लेक्स हैं और इसके अलावा भी वो कई रियल एस्टेट की मालकिन हैं।

माधुरी दीक्षित के पास Audi Q7, Audi A8, Mini Cooper, BMW 5-Series आदि कई कारें हैं। माधुरी पहले पति के साथ अमेरिका में सेटल थीं, उनके हस्‍बैंड हार्ट के डॉक्‍टर हैं। आपको बता दे, माधुरी दीक्षित के घर के अंदर ही जिम भी है। वहीं इसके साथ ही शानादार होम थियेटर भी लगा हुआ है। उन्होंने अपने लिविंग एरिया में म्यूजिक के लिए भी एक स्पेस अलग कर रखा है।

यह भी पढ़े

ऐसा दिखता हैं कटरीना कैफ का लग्जरी फ्लैट