हर किसी का सपना होता है आलीशान घर में रहने का और उसके सपने को पूरा करने का। कई लोग तो की चाहत में अपने महंगे और आलीशान बंगले बनाने में पीछे नहीं हटते। वही आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता के आलीशान घर के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कैंसर के चलते 30 अप्रैल को निधन हो गया। लेकिन आज भी हर कोई उन्हें बेहद याद करता है। वो अभिनेता और कोई नहीं बल्कि ऋषि कपूर है। आज हम आपको ऋषि कपूर और नीतू कपूर के आलीशान बंगले के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको बता दें, नीतू कपूर इन दिनों अपने पति ऋषि कपूर के जाने के बाद धीरे-धीरे गम से उबर रही है पति के जाने के बाद नीतू कपूर पूरी तरह से टूट गई थी लेकिन अब उन्होंने खुद को संभाल लिया है।

बात करें उनके परिवार की तो इन दिनों उनके परिवार में हर कोई एक दूसरे का सहारा बना हुआ है। वही सब अपनी बिजी लाइफ में मगरूर होते नजर आ रहे हैं। वैसे तो सोशल मीडिया पर आए दिन कपूर फैमिली की तस्वीरें वायरल होती ही रहती है लेकिन आज हम आपको उनके आलीशान घर की कुछ तस्वीरें बताने जा रहे हैं। जो आए दिन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती ही रहती है। हर कोई नीतू कपूर के आलीशान बंगले जैसा घर बनाना चाहता है तो चलिए जानते हैं क्या है उनके घर की खासियत।

आपको बता दें नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है वह आए दिन अपने घर की तस्वीरें शेयर करती रहती है। वही वो अपने डॉग्स के साथ भी कई तस्वीरें शेयर करती रहती है जिसमें उनका घर पूरी तरह से दिखाई देता है। नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई फोटो में उनका घर का नजारा एक डैम खूबसूरत नजर आ रहा है। उनके घर में हरियाली भी काफी ज्यादा है। साथ ही उनके घर के गेट कांच के बने हुए है। लेकिन आपको बता दें नीतू कपूर और उनकी फैमिली पिछले काफी समय से रेंट अपार्टमेंट में रह रही है।
इनके घर के लिविंग रूम एरिया में बड़ी सी एलईडी लगी हुई है। इनके हर में कई बड़ी बड़ी और सुन्दर कुर्सियां भी है जो इन्होने अपने इंटीरियर को देखते हुए डिज़ाइन की हुई है। वहीं नीतू कपूर के घर में 2 छोटे छोटे खूबसूरत डॉग्स भी है। जिसमे से एक का नाम डूडल है। नीतू कपूर आए दिन अपने डॉग्स के साथ तस्वीरें शेयर करती ही रहती है।

ऋषि कपूर को अपने घर का लिविंग एरिया बहुत पसंद था। ऋषि कपूर के निधन के बाद उनकी तस्वीर भी लिविंग में रखी हुई है। यहां का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है। तस्वीर को जिस जगह पर रखा हुआ है वह व्हाइट कलर के पर्दे लगे हुए है। आपको बता दे, वह अपना सबसे ज्यादा समय इस ही रूम में बिताया करते थे।
वहीं नीतू कपूर के घर की बालकनी भी बेहद खूबसूरत है उनकी बालकनी के बाहर बहुत सारी हरियाली है। वहीं अभी इस घर में नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा भी अपने पापा के जाने के बाद अपनी मां के साथ 4 महीने से रह रही है। अगर बात करें रणबीर कपूर की तो रणबीर अपने पिता के जाने के बाद से ही आलिया भट्ट के साथ रह रहे हैं। वह पिता के जाने के 3 दिन बाद ही आलिया के साथ रहने लग गए थे। लेकिन वह आए दिन अपनी मां से मिलने अपने हर आते रहते है।
