कहते है कि एक महिला अपने बैग में पूरा का पूरा पिटारा साथ लिए चलती है। कई हद तक सच भी है। हालांकि अपने बैग में महिलाएं सारी काम की ही चीजें रखती है। जिसमें ज्यादातर तो उनका मेकअप से जुड़ा सामान होता है उसके अलावा उनके जरुरत की भी कई सारी चीजें वह अपने बैग में ही रखती है। इसी तरह माधुरी दीक्षित भी अपने पर्स में कई सारी चीजों को रखती है। क्या आप इन चीजों के बारे में जानना चाहेंगे। तो चलिए जानते है कि बाॅलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपने बैग में क्या क्या रखती है।
टिश्यू और फ्लॉस
माधुरी अपने बैग में टिश्यू हमेशा रखती है। माधुरी दीक्षित ने ही एक बार बताया था कि उन्हें तो टिश्यू की जरुरत होती ही है साथ ही उनके बच्चे भी उनसे ही टिश्यू मांगते हैं। ऐसे में माधुरी हमेशा अपने बैग में टिश्यू रखती है। टिश्यू के साथ ही माधुरी अपने बैग में फ्लाॅस भी रखती हैै। माधुरी खाना खाने के बाद अपने दांतों की सफाई करती है। जिसके लिए वो फ्लॉस का इस्तेमाल करती हैं।

नेल्स किट, हेयर ब्रश और हेयर क्लिप
अपनी जरुरतों का ध्यान रखते हुए माधुरी दीक्षित इसके लिए वे हमेशा अपने बैग में ही नेल्स किट हेयर ब्रश और हेयर क्लिप रखती है। दरअसल शूटिंग से फ्री टाइम में या ट्रेवल करने का समय अक्सर माधुरी अपने नेल सेट करने के लिए इस्तेमाल करती हैं।

वॉलेट और घर की चाबियां
माधुरी अपने हैंड बैग के अंदर ही एक छोटा वाॅॅलेट भी रखती हैै। जिसमें वे अपने जरुरी डाॅक्यूमेंट जैसे क्रेडिट कार्ड्स, पैन कार्ड, आधार कार्ड रखती है। इसके अलावा माधुरी अपने घर चाबियां भी अपने हैंड बैैग में रखती है।

ड्राई फ्रूट्स
अक्सर शूटिंग के दौरान थकान ना हो उसके लिए माधुरी अपने बैग में ही ड्राई फ्रूट्स रखती है। माधुरी हेल्थी खाने पर ज्यादा ध्यान देती है इसीलिए वे शूटिंग के समय लगने वाली छोटी भूख के लिए माधुरी समोसा और पकौड़े जैसी चीजों को ना खाकर ड्राई फ्रूट्स खाना पसंद करती हैं।
टॉयलेट सीट सेनिटाइजर, हैंड सेनिटाइजर और मास्क
कोरोना काल के बाद से माधुरी अपनी सुरक्षा के लिए अपने बैग में हमेशा हैंड सेनिटाइजर, टॉयलेट सीट सेनिटाइजर और एक्सट्रा मास्क कैरी करती हैं।
डूडल पैड्स और पेन
अपने खाली टाइम में बोर ना होने के लिए माधुरी अक्सर डूडल पैड और पेन हमेशा रखती हैं। दरअसल माधुरी को कार्टून बनाने का काफी शौक है।

सनस्क्रीन, परफ्यूम और पिलोमिस्ट
माधुरी दीक्षित अपनी स्कीन का ध्यान रखते हुए अपने बैग में ड्राई और लोशन सनस्क्रीन जरूर कैरी करती हैं। इसके अलावा माधुरी अपने बैग में अपना फेवरेट परफ्यूम भी कैरी करती हैं। इसके अलावा शूटिंग के दौरान आराम करने के लिए माधुरी अपने बैग में पिलोमिस्ट भी कैरी करती हैं। वो कहती हैं इसके इस्तेमाल से काफी फ्रेश फील होता है और स्पा जैसी फीलिंग आती है।

मेकअप
माधुरी अपने बैग में ही अपने मेकअप का सामान जैसे फेवरेट कलर की लिपस्टिक और लिप बाम मॉइस्चराइजर रखती है।
फोन और गॉगल्स, जरुरी दवा
माधुरी अपने बैग में ही अपना मोबाइल और गॉगल्स भी कैरी करती हैं। इसके अलावा माधुरी अपने बैग में ही जरुरी दवाएं भी रखती है।
हस्बैंड की फोटो
माधुरी अपने पति से दूर रहना पसंद नहीं करती इसी लिए वह अपने हैंड बैग में हमेशा अपने पति श्रीराम नैने की फोटो जरूर रखती है।
