48 साल के ऋतिक के 6 पैक एब्स के सामने फेल है यूथ की फिटनेस: Hrithik Fitness Tips
Hrithik Fitness Tips

Hrithik Fitness Tips: बॉलीवुड में लंबी पारी खेलने के लिए खुद को चुस्त और दुरुस्रत बनाये रखना काफी जरूरी होता है।इंडस्ट्री में कई सेलेब्स अपनी बढ़ती उम्र में भी फिटनेस फ्रीक कहे जाते हैं। उनमें से एक नाम ऋतिक रौशन का आता है। जी हां 48 साल के ऋतिक रौशन आज भी फिट और हेल्दी नजर आते हैं। इसके पीछे उनका फिटनेस फ्रीक होना ही है। जी हां आज ऋतिक रौशन भले ही फिल्मों में भले ही कम देखे जाते हैं, उनकी फिल्मों के चर्चे भले ही कम हो गए हों वो सोशल मीडिया में आज भी छाय हुए हैं। ऋतिक आज भी खुद से कम उम्र के एक्टर्स को फिटनेस में कॉम्पिटिशन देते हैं। ऐसा क्यों न हो?आखिरकार ऋतिक रौशन अपनी फिटनेस को लेकर काफी अवेयर रहते हैं। अपने रूटीन को लेकर काफी सहज रहते है। घंटो जिम में पसीना भी बहाते हैं। इतना ही नहीं 48 साल के ऋतिक अपनी डाइट का भी पूरा पूरा ख्याल रखते हैं। यही वजह है कि आज भी ऋतिक रौशन अपनी फिटनेस की वजह से काफी एडवेंचर्स एक्टिविटी में एक्टिव दिखा करते हैं। अपने लेटेस्ट लुक के साथ ऋतिक सोशल मीडिया पर सनसनी क्रीएट कर लोगों को चौंकाने में सफल दिख रहे है।

Hrithik Fitness Tips: ऋतिक रौशन 6 पैक एब्स की फोटो डाल सोशल मीडिया पर सेंसेशन बने

Hrithik Fitness Tips
Hrithik Roshan Fitness

यूं तो सोशल मीडिया के जमाने में कुछ भी किसी से छुपता नहीं है। लेकिन ये सोशल मीडिया की ही बुलंद आवाज होती है जो स्टार्स को रातों रात बी टाउन में नेम फेम दिला देती है। यूं तो ऋतिक रौशन को उनकी फिटनेस के लिए सभी एडमायर करते हैं,फैन्स उनकी काफी प्रशंसा करते है, उन्हें फॉलो कर उनकी तरह बनने की इक्छा रखते है। नए साल में ऋतिक रौशन के सोशल मीडिया पर एक फोटो ने ट्रेंड सेट कर दीखाया। ऋतिक रौशन ने नए साल के मौके पर अपनी एक पिक्चर शेयर की है। इस पोस्ट के जरिये ऋतिक ने अपनी सिक्स पैक एब्स दिखाने की कोशिश की है। जो कि इन दिनों सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। ऋतिक ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ये पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो काफी फिट दिख रहे है। उनकी टोंड बॉडी को देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।सोशल मीडिया पर उनकी ये पिक्चर काफी ट्रेंड कर रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि साल की शुरुआत में सिर्फ आठ हफ्तों में ऋतिक ने अपनी टोन बॉडी तैयार की है। निश्चित ही इसके पीछे ऋतिक के जिम को लेकर पैशन और फिटनेस के प्रति उनकी अवेयरनेस ही है। जिससे आज का यूथ काफी प्रभावित होता है। आइए जानते है ऋतिक 48 की उम्र में भी खुद को कैसे इतना फिट रख पाते है।

ऋतिक रौशन थ्री मील रूटीन फॉलो करते है

Hrithik Fitness Tips
Hrithik Follow 3 Routine Meal

48 साल की ऋतिक रौशन खुद को हेल्दी रखने में विश्वास रखते हैं। इसके लिए ऋतिक रौशन थ्री मील कॉन्सपेट को फॉलो करते हैं। ऋतिक अपने फूड को लेकर काफी पर्टिकुलर रहते हैं। वो तीन तीन घंटे के अंतराल में कुछ खाना पसंद करते है। ऋतिक के थ्री मील कॉन्सपेट में ब्रेक फास्ट, लंच और डिनर शामिल रहता है। बीच बीच मे वो हल्का फुल्का स्नैक्स भी लेते हैं। ऋतिक अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए रात के खाने में कार्ब्स लेने से बचते है। वो अपने फूड में ज्यादा से ज्यादा एक्जिटिक सब्जियां,फल लेना पसंद करते हैं। प्रोटीन युक्त खाना खाने में एग वाइट,ग्रिल्ड फिश ,चिकन ब्रेस्ट लेना पसंद करते हैं। इनके साथ वो अपने मील में थोड़ा राइस,प्लस और ग्रीन वेज्जी लेना प्रेफर करते हैं। वो अपने डेली फूड में 80 ग्राम तक प्रोटीन का सेवन जरूर करते हैं।ब्रेकफास्ट में वो प्रोटीन शेक लेना काफी पसंद करते है।

ऋतिक रौशन वीक में 4 दिन एक्सरसाइज करते हैं

बॉलीवुड में बने रहने के लिए बॉडी की स्ट्रेंथ अच्छी होना जरूरी रहता है। ऐसे में बॉलीवुड में अपनी हॉट इमेज क्रीएट करने वाले ऋतिक रौशन सप्ताह में 4 दिन एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं।इसके लिए वो जिम में काफी पसीना बहाते हैं। ऋतिक रौशन अपने जिम रूटीन में वेट लिफ्टिंग के अलावा कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करना पसंद करते है। ऋतिक फिटनेस के लिए कई बार डांस करना भी काफी पसंद करते हैं।

ऋतिक अक्सर वेकेशन पर बच्चों के साथ एडवेंचरस दिखते है

ऋतिक रौशन अक्सर वेकेशन मोड पर रहते है। जिससे पता चलता है कि ऋतिक को ट्रैवल करना काफी पसंद है। वो अक्सर अपने बच्चों के साथ फॉरेन घूमने निकल जाते हैं। जिसकी वजह से भी वो काफी चर्चाओं के बने रहते हैं। ऋतिक निजी जीवन मे काफी एडवेंचरस हैं। फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा की तरह ही वो अपनी असल जिंदगी में भी काफी एजवेंचर्स एक्टिविटी में इन्वॉल्व दिखा करते हैं फिर चाहे वो बाइक राइडिंग हो या स्काई डाइविंग,ऋतिक अपनी लाईफ को पूरी तरह से एन्जॉय करते है। यही वजह है कि आज की यूथ को वो काफी इंस्पायर करते हैं। बॉलीवुड में न्यू जनरेशन एक्टर्स को वो काफी टिप्स भी दिया करते है। 2024 में ऋतिक फाइटर फिल्म में नजर आएंगे। वो कई बड़े ब्रांड को भी रिप्रेजेंट करते हैं।