Hina Khan Makeup Tips: एक्ट्रेस हिना खान अपनी एक्टिंग के साथ साथ फैशन सेंस के लिए भी बहुत फेमस हैं। उनके लुक काफी अट्रैक्टिव होते हैं और मेकअप भी कमाल का होता है जो फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा देता है। एक्ट्रेस अक्सर अपने लुक्स इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं जो देखते ही देखते वायरल हो जाते है।
खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए हिना मेकअप के साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट करती हैं। इस ग्लैमरस एक्ट्रेस को मेकअप के ट्यूटोरियल देते हुए देखा जाता है। वो अक्सर बताती हैं कि किस तरह से फोटोशूट के लिए को डेवी मेकअप लुक कैरी करती हैं और ग्लैमरस तड़के के लिए क्या स्पेशल टच एड करती हैं। आज हम आपको उनके मेकअप टिप्स बताते हैं।
चेहरा रखें साफ

मेकअप करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ करके पोछ लेना चाहिए। चेहरा ऑयल फ्री रहे इसके लिए इसे किसी अच्छे फेस वॉश से साफ करना चाहिए। हिना के मुताबिक आपको जिस भी ब्रांड का फेसवॉश सूट होता है आप उसका इस्तेमाल कर सकती हैं। बस इतना ध्यान रहे कि मेकअप से पहले चेहरे पर किसी भी तरह की गंदगी ना रहे। चेहरा धोने के बाद सिरम से हल्का मसाज करना अच्छा होता है।
ब्लेंड करने के लिए उपयोग करें उंगलियां
चेहरा अच्छी तरह से धोकर उस पर सिरम लगाने के बाद हिना फाउंडेशन अप्लाई करती हैं। फाउंडेशन को ब्लेंड करने के लिए हिना ने ब्लेंडर की जगह उंगलियों का इस्तेमाल किया है। इसके बाद उन्होंने सेटिंग पाउडर से इसे सेट कर लिया है। आईब्रो अच्छी दिखे इसके लिए उन्होंने आईब्रो पेंसिल इस्तेमाल की है। ये करने के बाद उन्होंने नाक, जॉलाइन ओर चीकबोन्स को कंटूर से हाइलाइट किया है। गालों पर ब्लश लगाकर उन्होंने लुक को कॉम्प्लीमेंट किया है।
खूबसूरती बढ़ाएंगे न्यूड शेड

हिना खान ने आईशैडो में न्यूड रंगों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने इसे भी हाथों से अप्लाई किया है और कंप्लीट करने के बाद आइब्रो पर हाइलाइटर का इस्तेमाल किया है। काजल और मस्कारा लगाने के बाद उनका आई मेकअप कंप्लीट हुआ है। इसके बाद वह अपने होठों पर पिंक कलर का ग्लिटर ग्लॉस लगाती हुई नजर आ रही हैं। हेयरस्टाइल में उन्होंने मैसी बन को चुना है।
हिना का नो मेकअप लुक
हिना खान को अक्सर अपने नो मेकअप लुक की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए देखा जाता है। वो कई इंस्टा स्टोरी पोस्ट करती रहती हैं जिसमें बिना मेकअप किए भी उनके चेहरे का गुलाबी निखर साफ तौर पर दिखाई देता है। इसके अलावा उन्हें कई बार नो मेकअप लुक में देखा जाता है, जिसमें वो उतनी ही खूबसूरत लगती हैं जितना अपने ग्लैमरस अवतार में लगती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो डेनिम जैकेट पहने नजर आ रही हैं। खुले बालों में बिना मेकअप के उनका ये अंदाज बहुत ही शानदार है। बिना मेकअप के उनकी स्किन का ग्लो साफ निखरता हुआ दिख रहा है और पिंकी लिप्स स्माइल फैंस को घायल कर रही है।