बाॅलीवुड में कई ऐसे सेलिब्रिटिज है जो कि सिर्फ लग्जरी घरों के ही नहीं बल्कि लग्जरी होटल और रेस्त्रां के भी शौकिन हैै। तो वहीं कई बाॅलीवुड सेलिब्रिटिज ने अपना खुद का ही होटल और रेस्त्रां खोल रखा है। इन कलाकारों के ये होटल्स और रेस्त्रां ना सिर्फ स्वाद के मामले में बल्कि इनके डिजाइन्स के मामले में भी ये काफी पसंद किए जाते हैं।
दी एल्बो रुम

बाॅलीवुड के जाने माने एक्टर चंकी पांडे ने भी मुंबई में अपना खुदका ही एक रेस्त्रां खोला हुआ है। चंकी ने खार में इटालियन कैफे खोल रखा है। लोगों को इस रेस्त्रां की तरफ आकर्षित करने के लिए यहां कई तरह के आॅफर्स भी रखें जाते हैं। जिनमें से खास है यहां का हैप्पी आवर और स्पेशल नाइट्स। इसकी एक खासियत यह भी है कि यहां पर खाना ज्यादा महंगा भी नहीं है। आम आदम भी अपने बजट के अनुसार यहां मजे कर सकता है।
गोंडोला
भारतीय अभिनेत्री पेरिजाद जोराबियन के पास भी मुंबई के ब्रांद्रा में गोंडाला नाम से होटल है। यह रेस्त्रां समुद्री भोजन और भारतीय व्यंजनों के लिए काफी मशहूर हैै। यहां कई सेलिब्रिटिज भी आया करते हैं।
पाली थाई

बाॅलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीज ने भी मुंबई में ही रेस्त्रां के जरीए बिजनेस की शुरुआत की है। हालांकि जैकलिन के इस रेस्त्रां को अभी ज्यादा समय भी नहीं हुआ है। 2018 में ही जैकलिन ने इसे लाॅन्च किया था। इसके नाम से ही आप समय चुके होंगे कि इस रेस्त्रां की खासियत यहां का थाई खाना है।
दी मिनिस्ट्री आॅफ क्रेब

कई ऐसे देश है जहां सीफूड का चलन है हालांकि भारत में अभी इसका चलन कुछ ही एक आध जगह पर ही है। मुंबई में भी इसकी शुरुआत अब हो चुकी है। क्रिकेटर माहेला जयवर्धन ने इसे खार में खोला है।
रू दू लाइबन

सिनेमा जगत की मशहूर एक्ट्रेस जूही चावला के पति भी एक होटल के आॅनर है। मुंबई में ही जूही चावला के पति जय मेहता का लेबनीस रेस्त्रां है। यहां का खाना ना केवल स्वाद से भरपूर बल्कि यहां आपको अपनी सेहत को लेकर भी किसी तरह से सोचना नहीं होगा। यहां के खाने में स्वाद के साथ साथ सेहत का भी भरपूर ध्यान रखा जाता हैै।
कोयला

वान्टेड फिल्म की एक्ट्रेस आयशा टाकिया के पति फरहान आजमी के पास भी मुंबई में ही आलिशान होटल है। इस रेस्त्रां में सबसे खास यहां का मुगलई खाना है। बता दें कि फरहान आजमी राजनेता अबू आजमी के बेटे हैं।
बस्तियन

बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी मुंबई में अपना खुदका रेस्त्रां खोल चुकी हैै। शिल्पा ने खुद इस बात को बताया हैै कि वे इस रेस्त्रां में ताजी सब्जियों का, अच्छी गुणवत्ता और अद्भुत डेसर्ट पर जोर देने के साथ स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने पर भी ध्यान दिया जाता है।
यह भी पढ़े।
Celebrity Fitness – श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर है उनके फिटनेस मंत्र
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.co
