देश में शादियों का सीजन शुरु हो चुका है। बीते साल कोरोना वायरस के कारण कई परिवारों ने अपने प्रियजनों की शादियों को मिस तो किया ही होगा। लेकिन अब इस बार आने वाली शादियों में हर कोई यहीं चाहता है कि वह ही उस शादी में सबसे खुबसूरत दिखें।
ऐसे में लड़कियों के लिए वैसे तो कई आॅप्शन है लेकिन फिर भी अगर आप अपनी पसंदीदा बाॅलीवुड एक्ट्रेस की तरह ही दिखना चाहती है तो उसके लिए इस आर्टिकल से आपको काफी मदद मिल सकती है। आज हम आपसे जिस बाॅलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं उनकी खुबसुरती के चर्चें तो आप सभी तक पहले से ही होंगे।
जी हां आज हम आपको बताने वाले हैं दिशा पटानी के इंडियन लुक्स के बारे में। वेस्टर्न ही नहीं इंडियन लुक में भी दिशा पटानी काफी स्टाइलिश और लोगों के दिलों पर राज करती है।

आपने दोस्त की शादी में दिशा पटानी का इंडियन लुक लोगों को काफी पसंद आया था। सोशल मीडिया पर दिशा ने अपने इस इंडियन लुक को शेयर किया था। जिसे लोगों का काफी प्यार मिला। इसमें दिशा टील ग्रीन कलर के शरारे में नजर आ रही हैं। जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दिशा के ब्लाउज में हैवी एब्रायडरी हो रखी है। गोल्डन ब्लाउज के साथ उन्होंने टील ग्रीन कलर का पैंट पहना हुआ है और उसी कलर का दुपट्टा कैरी किया हुआ है।

दिशा के इंडियन लुक पर उनके फेंन्स का प्यार देखने लायक होता है। एथनिक के साथ अपने लुक को बोल्ड करते हुए दिशा ने इस लुक में अपने एब्स को भी बखुबी दिखया है। इस लुक में दिशा ने सिल्वर रंग के लहंगे के साथ फुल स्लीव ब्लाउज पहना है। जिसमें डीप राउंड नेक है। इसके साथ दिशा ने स्मोकी आईज और मेसी हेयर से अपने लुक को कम्पलीट किया।

यहीं नहीं साड़ी में भी दिशा ग्लैमरस से भरपूर नजर आती दिखाई दी है। जी हां इसमें दिशा ने सिल्वर रंग की साड़ी पहनी है। इस साड़ी के साथ दिशा ने डीप नेक ब्लाउज के साथ हाथों में चूड़ियां और मिड रिब्स को भी कैैरी किया हुआ है। इस लुक में दिशा ने कोहल आईज के साथ पिंक लिप्सटिक लगाई थी।
दिशा के इस लुक को उनके फेंस शायद कभी ना भूल पाए। भूलेंगे भी कैसे इस लुक में दिशा जितनी हाॅट नजर आ रही है। उतनी ही से पोस्ट ट्रोल भी हुई थी। दरअसल इनर वियर केल्विन क्लेन के प्रमोशन के लिए दिशा एक बार खूबसूरत पीच रंग के लहंगे और माथे पर मांगटीका लगाए स्पोर्ट्स वियर पहने दिखीं थीं। जिसमें उनका लुक देखने लायक था।

बता दें कि दिशा हाल ही में सलमान खान के साथ फिल्म राधे की शूटिंग कर रही है। इस फिल्म में उनके साथ दबंग सलमान खान और रणदीप हुड्डा लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
