बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार आए दिन अपनी बेबाक एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वह किसी ना  वजह के चलते सोशल मीडिया पर आए दिन सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का ट्रेलर रिलीज हुआ है। आप सभी जानते है अक्षय कुमार आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनकी फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है। हर कोई उनकी तारीफ किए बिना चुकता नहीं है। लेकिन क्या आप उनके सफर के बारे में जानते। क्या आप जानते हैं उन्होंने किस तरह मुश्किलों से सफलता हासिल की है। अगर नहीं जानते है तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे है अक्षय कुमार के सफर के बारे में –

आपको बता दे, अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर, 1967 को अमृतसर में हुआ था। उनका असली नाम राजीव हरिओम भाटिया लेकिन फिल्मी करियर के  कारण उन्होंने अपना नाम चेंज करवा दिया। अक्षय ने  दिल्ली के चांदनी चौक में अपना बचपन गुजरा। वहीं उन्होंने  अपनी पढ़ाई डॉन बॉस्को स्कूल और गुरुनानक खालसा कॉलेज से  पूरी की है। वह बचपन से ही मार्शल आर्ट के शौकिंग थे उनका मार्शल आर्ट का सफर अब तक जारी है। उन्होंने ने मार्शल आर्ट सिखने के लिए जब पापा से इसकी बात कही तो उन्होंने ने अक्षय को बैंकॉक भेज दिया था। लेकिन  वहां जाने के बाद उन्हें पैसों की जरुरत पड़ने लगी जिसकी वजह से उन्होंने ने एक होटल में वेटर का काम किया। साथ ही वो वहां पर  स्ट्रीट फाइट्स भी लड़ते थे।

 उनका सफर  काफी मुश्किलों से भरा था। इन सबके बाद सेलिब्रेटीज़ को टक्कर देना आसान नहीं था। क्योंकि उस समय सबसे ज्यादा खान अभिनेत्रियों का राज चलता था। अक्षय का फिल्मी दुनिया में कदम रखना बहुत हिम्मत वाली बात थी। उन्होंने ने इसके लिए हिम्मत नहीं हारी। वहीं अब अक्षय सबसे टॉप हीरो में गिने जाते है। अब वह एक साल में कई फिल्में करते हैं। उन्होंने बड़े बड़े एक्टरों को टक्कर दे दी है। वह एक्शन और कॉमेडी दोनों में  ही अपनी दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लेते हैं।

एक बार अक्षय ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके करियर में एक वक्त भी मोड़ आया जब एक फिल्म हिट होती थी तो एक फ्लॉप। इससे पहले भी नब्बे के दशक के बीच में भी अक्षय कुमार की लगातार 8 से 10 फिल्में फ्लॉप हो गई थीं। अक्षय ने बताया था कि वह किस तरह फिल्म में आए। उन्होंने ने बताया कि अपना पहला पोर्टफोलियो बनवाने के लिए अक्षय कुमार को 15 महीने मुफ्त में एक फोटोग्राफर के साथ काम करना पड़ा था. एक दिन वो अपना पोर्टफोलियो लेकर किसी फिल्म स्टूडियो गए और वहां उनको मिली पहली लीड एक्टर की फिल्म दीदार और यहीं से राजीव हरिओम भाटिया बन गए अक्षय कुमार।

 अब वह कई फिल्मों के हीरो रह चुके हैं। उन्होंने अब तक कई शानदार फिल्मे दी जो सुपरहिट रही है उनमे शामिल है मोहरा, सुहाग, सपूत और जानवर जैसी फिल्मों ने उन्हे एक समर्थ अभिनेता के रूप में स्थापित किया। वहीं उनकी  कॉमेडी की बात करें तो उन्होंने रा फेरी, मुझसे शादी करोगी, गरम मसाला, भागम भाग, भूल भुलैया, सिंह इज किंग, राउडी राठौर और बॉस जैसी फिल्मों ने कामयाबी हासिल की है। साथ ही अब तक उन्होंने कई अवार्ड भी अपने नाम किये हुए है।