करीना कपूर भले ही अब दो बच्चों की मां बन गई हो लेकिन उनके फैशन सेंस पर अब भी कोई सवाल नहीं उठा सकता। खूदका सिपंल लाइट और नैचुरल लुक देने के बाद भी करीना बाॅलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है।

 करीना के फेंस करीना के सिंपल सोबर और डिसेंट दिखने वाले अंदाज के आज भी दिवाने हैं। करीना के फैैशन के साथ ही कई चीजें ऐसी भी है जिन्हें करीना बेहद पसंद करती है। जिन्हें वे अपनी वार्डरोब में जगह देती है। कई लड़कियां ना सिर्फ इसे जानना चाहती है बल्कि वे अपनी लाइफ में भी इन्हें ट्राय करना चाहती है। तो आइए जानते है कि करीना अपनी वार्डरोब में किन खास चीजों को रखती हैै।

डेनिम जैकेट्स करीना के स्टाइल को और भी ज्यादा उठावदार लुक देते हैं। ऐसे में करीना अपने वार्डरोब में कई तरह के डेनिम जैकेट्स रखना पसंद करती है। ट्रैवलिंग के दौरान भी अक्सर करीना इन्हें पहनना पसंद करती है।

करीना को अक्सर आपने ढीले ढाले कपड़ों में देखा होगा। इसकी वजह यहीं है कि करीना अपने स्टाइल के साथ साथ अपने कंर्फट का भी ध्यान रखती है।

कई बार अपने करीना को कफ्तान में भी देखा ही होगा। कफ्तान से तो करीना कपूर को काफी प्यार है। वो अक्सर इस आउटफिट में नजर आती हैं। यहीं नहीं करीना इस बारे में कई चैट शो में भी बता चुकी है कि कफ्तान उनका फेवरेट आउटफिट है।

करीना अपनी फिटनेस से किसी तरह का काॅम्परोमाइज नहीं करती है। करीना डेली जीम और वर्कआउट करती है। इसके लिए करीना अपने वार्डरोब में जीम काॅस्ट्युम भी रखती है।

अपने सिंपल लुक को ज्यादा स्टाइलिश बनाने की कला में करीना निपुण हैै। ऐसे में सिंपल सोबर जिंस टी शर्ट को भी स्टाइलिश बनाने वाले ब्लेजर को करीना अपने वार्डरोब में रखना नहीं भुलती है।

इसके अलावा करीना को जिंस भी काफी पसंद है। करीना के कलेक्शन में आपने ज्यातर अलग अलग किस्म की जिंस को देखा होगा।

करीना का फिट फिगर उनकी बाॅॅलीवुड में पसंद की जाने वाली दूसरी वजह है। जिसे फ्लांट करना वे कभी नहीं भूलती है। इसके लिए अक्सर वे क्राॅप टाॅप भी कैरी करती है।

करीना को आपने कई खास मौकों पर साड़ी पहने भी देखा ही होगा। करीना का साड़ी से भी काफी लगाव है। ऐेसे में उनके वार्डरोब में भला साड़ियों का कलेक्शन कैसे नहीं होगा

यह भी पढ़े। 

फैशन संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com