भारतीय परिधान मानी जाने वाली साड़ियों को भी अब वेस्टर्न तरीके से पहनाा जाने लगा है। तो वहीं कई वेस्टर्न ड्रेसेस को भी साड़ी जैसा लुक दिया जाने लगा है। इसी तरह कई एक्ट्रेस भी इन्हें पहनकर फोटोशूट करवा चुकी हैै। इन दिनों इस तरह के आउटफिट में बाॅलीवुड एक्ट्रेस राधिका आपटे और शिल्पा शेट्टी ने भी पोस दिए हैं। जिसके बाद से ही दोनों में से इस लुक में कौन ज्यादा बेहतर दिख रहा है इस बात की चर्चा शुरु हो गई है।

शिल्पा शेट्टी और राधिका आपटे दोनों ही साड़ी पहनना काफी पसंद करती हैै। ऐसे में दोनों ही जब साड़ी में फोटो शेयर करती है उनके फेंस उनके लुक के दिवाने हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है।

बात करें राधिका आपटे के इस लुक की तो राधिका ने हाल ही में राधिका ने साक्षा और किननी की यह हेंड प्लेटेट साड़ी ड्रेस पहनी है। जिसे उनके फेंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यहीं नहीं राधिका के इस लुक की तारीफों में लोग सोशल मीडिया पर भी इस फोटो को काफी लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

बता दें कि राधिका का यह आउटफिट आपके समर कलेक्शन के लिए एकदम परफैक्ट हैै। राधिका इस ब्लू कलर के सिल्हूट में शानदार लग रही है। इस आउटफिट के साथ राधिका ने ब्लेक हाई हिल्स पहन रखें हैं। लाइट मेकअप के साथ राधिका ने खुले बालों के साथ अपने इस लुक को कंप्लीट किया है।

अब बात करें शिल्पा शेट्टी के इसी लुक की तो शिल्पा ने भी कुछ दिनों पहले ही एक फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी जिसमें वह एक फ्लावर प्रिंट की हुई माइक्रो-प्लेड और वन-शोल्डर रफल्ड साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। इस लुक को परफैक्ट बनाने के लिए शिल्पा शेट्टी ने कानों मोती वाले ईयररींग पहने हुए थे।

इसके अलावा शिल्पा ने अपने हाथों में मेटालिक चंकी ब्रेसलेट भी कैैरी किया हुआ है। शिल्पा के इस लुक की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें हो रही है। शिल्पा की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। उनके फेेंस इस फोटो को काफी लाइक कर रहे हैं, इसके अलावा अपनी पंसद को जताते के लिए वह इस फोटो पर कमेंट भी कर रहे हैं। शिल्पा का यह लुक आप चाहे तो वैकेशन या अपने बीच लुक के दौरान भी ट्राय कर सकते हैं।

यह भी पढ़े। 
फैशन संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com