बॉलीवुड इंडस्ट्री बाहर से जितनी खूबसूरत है, अंदर इसके उतने ही गहरे राज दफन है। इस इंडस्ट्री में जहां कई लोग नाम और पैसा कमाते है तो कई लोग यहां बर्बाद भी होते है, तो कई सोशल मीडिया में ट्रोल होते रहते है। आज हम बात करेंगे बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की। अभिनेत्री आलिया भट्ट और पूजा भट्ट के पिता महेश भट्ट किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। आज हम आपको महेश भट्ट के बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो अपने पहले कभी नहीं सुनी होंगी।

महेश भट्ट को नहीं मिला उनके पिता का नाम

क्या आप यह जानते है कि महेश भट्ट के पिता का नाम कही भी नहीं है। उसकी वजह यह है कि, महेश भट्ट की मां जिस शख्स से प्यार करती थी उस इंसान ने उनसे कभी शादी की ही नहीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महेश भट्ट की रिपोर्ट कार्ड पर मामा का नाम देखा गया हैं। आपको यह भी बता दें कि महेश भट्ट के पिता हिन्दू थे और उनकी मां मुसलमान थी लेकिन शादी न करने की वजह यह नहीं थी।

दरअसल, आलिया भट्ट के दादा नानाभाई भट्ट और दादी शिरीन मोहम्मद अली पोरबंदर गुजरात के रहने वाले थे। महेश भट्ट के पिता पौराणिक फिल्मों के निर्माता थे। उनकी पहली शादी हेमलता से हुई थी। जिसके बाद वे शिरीन के साथ रिलेशनशिप में आए, और उनके दो बेटे हुए महेश भट्ट और मुकेश भट्ट। शिरीन-नानाभाई के रिश्ते को हेमलता के परिवार ने मान्यता नहीं दी इसलिए नानाभाई के दो परिवार हुए। नानाभाई-शिरीन एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे लेकिन पारिवारिक दिक्कतों के कारण वे शादी नहीं कर पाए।

महेश भट्ट की लव स्टोरी

महेश भट्ट को बचपन में ही प्यार हो गया था उन्हें स्कूल के दिनों में लॉरेन ब्राइट से प्यार हुआ। लॉरेन ब्राइट ने काफी समय के बाद अपना नाम बदल कर किरण रख लिया था। इसका खुलासा खुद महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान किया। उन्होंने कहा था कि, “मुझे स्कूल के दिनों में किरण यानी लॉरेन ब्राइट से प्यार हुआ था। जो बॉम्बे स्कॉटिश स्कॉटिश अनाथालय में पढ़ाई कर रहा था। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी की मैंने अपने प्यार को फिल्म आशिकी में दिखाया था।”

महेश भट्ट ने 20 साल की उम्र में ही शादी कर ली थी और जब वे 21 साल के थे तब उनकी पहली बेटी का जन्म हुआ। महेश भट्ट की पहली बेटी का नाम पूजा भट्ट है। ऐसा कहा जाता है कि किरण-महेश के रिश्तों के बीच दरार की वजह महेश भट्ट की लगातार फ्लॉप हो रही फिल्में थीं। जिसके बाद से ही परविन बबी के साथ महेश भट्ट के रिलेशनशिप की खबरे आने लगी और दोनों का भरोसा बिगड़ गया।

यह भी पढ़े। 
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com