बाॅलीवुड की स्टाइलिश अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज भारत की ना होकर भी भारतीय पोशाक को काफी पसंद करती है। वेस्टर्न ड्रेसेस में अपनी खूबसूरती के जलवे बिखरने वाली जैकलीन भारतीय लिबास में भी किसी अपसरा से कम नहीं नजर आती है। यहीं वजह है कि जैकलीन अक्सर खास मौकों पर भारतीय परिधान को ही पहनती है। आइए देखते हैं जैकलीन के कुछ ऐसे फोटोज जिनमें वे भारतीय लिबास में भी कमाल की लग रही है।

इस फोटो में जैकलीन ने सफेद रंग का फ्लोरल लंहगा पहना हुआ हैै। जैकलीन के इस लहंगे को पुनीत बालन ने डिजाइन द्वारा डिजाइन किया गया था। इसे जैकलीन ने खास होली सेलिब्रेशन के लिए तैयार किया था।

मुकेश अंबानी के यहां शादी में कई बाॅलीवुड कलाकार शामिल हुए थे। जिसमें से जैैकलीन अलग ही नजर आ रही थी। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में जैकलीन ने ग्रे शेड लहंगा पहना था। इस लहंगे को डिजाइन फाल्गुनी ने किया था। जैकलीन कूे इस लुक को औरों से अलग बनाने के लिए इसमें रफल स्लीव लगाई गई थी।

जैकलीन का यह लुक तो हर किसी की आंखों में अब भी समाया हुआ ही होगा। इंडियन लुक में अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करने वाले इस लुक में जैकलीन ने सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनी थी। इस लुक को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए इसमें हॉल्टर नेक ब्लाउज कैरी किया हुआ है। इस साड़ी में भी रेशमी थ्रेड वर्क किया गया था।

जैकलीन का लुक भी काफी चर्चा में रहा था। इसमें जैकलीन ने मिंट ग्रीन फ्लोरल लहंगा पहना हुआ है। इस लुक में स्टाइल का तड़का लगाते हुए जैकलीन ने नूडल स्ट्राइप ब्लाउज कैरी किया था। इसके अलावा इसमें जैकलीन ने दुपट्टे की जगह वो केप स्लीव वाली जैकेट कैरी की।
जैकलीन साड़ी को लेकर हमेशा कुछ नया ट्राय करती रहती है। इसी तरह इस फोटो में भी जैकलीन ने सिल्वर और पर्पल रंग फ्यूजन साड़ी पहनी है। जैकलीन की इस फ्यूजन साड़ी को डिजाइनर फाल्गुनी ने डिजाइन किया था। फाल्गुनी इस साड़ी को और भी खास बनाने के लिए इसमें फेदर ऐड किया है।
बनारसी साड़ी में भी जैकलीन को आपने देखा ही होगा। इस लुक में जैकलीन ने ब्लैक और मरून रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई। इस साड़ी के साथ जैकलीन ने स्टाइलिश ब्लाउज पहना हुआ है। जैकलीन इस सींपल लुक में भी अपनी खूबसूरती ने लोगों के दिलों पर छा गई है।
Celebrity workout – सुजैन खान ने शेयर की अपनी वर्कआउट वीडियो, कैप्शन में लिखी ये बात
