गर्मियां आ चुकी हैं और गर्मियों के साथ हम सबके वार्डरोब बदल चुके हैं। इन गर्मियों में बॉलीवुड एक्ट्रेसेज का फेवरेट कलर यलो है, फिर चाहे यलो को उन्होंने बीच पर पहना है, घर पर पहना है या कैजुअल लुक में ही क्यों न पहना हो! इन स्टाइलिस्ट एक्ट्रेसेज से हमें फैशन सेंस के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिलता है। आखिर यूं ही ये सब स्टाइल आइकॉन नहीं है। तो आइए देखते हैं उनमें से कुछ ने यलो को किस तरह से अपनी वार्डरोब में शामिल किया है ताकि हम भी अपने लिए कुछ वैसा प्लान कर सकें।

प्रियंका चोपड़ा जोनस

प्रियंका की यह मैक्सी ड्रेस बहुत सिम्पल होने के बावजूद प्यारी है। प्रियंका ने इसे हूप्स के साथ पेयर किया है और बाल खुले छोड़ रखे हैं।

कंगना रनौत

साड़ी में जलवे दिखाना कोई कंगना से सीखे। यह यलो कलर की एक बांधनी साड़ी है, जिसे कंगना ने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ कैरी किया है। उनके बंधे बाल और सन ग्लासेज उनके इस हॉट समर लुक को पूरा करते हैं।

शिल्पा शेट्टी  कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी घर पर बोर हुईं और उन्होंने एक सपना देखा। बस देर किस बात की, वह पहुंच गई मालदीव। इस वीडियो में शिल्पा ने लीफ डिजाइन वाली नाइट ड्रेस पहन रखी है, जो सुपर कूल लग रही है।

जान्हवी कपूर

मालदीव इस समय हर बॉलीवुड एक्टर का फेवरेट डेस्टिनेशन बना हुआ है। जान्हवी की यह फोटो मालदीव की है, जिसमें उन्होंने यलो ड्रेस के साथ यलो कलर की ही एक केप पहनी हुई है।

माधुरी दीक्षित

ट्रेडिशनल ड्रेस में भी ग्लैमर के जलवे सिर्फ माधुरी के बस की बात ही है। यह एक मिरर वर्क वाली ड्रेस इनडो- वेस्टर्न ड्रेस है, जिसके साथ दुपट्टा गजब का लग रहा है। टॉप पर मल्टी कलर मिरर वर्क और पूरी ड्रेस प्लेन यलो कमाल की लग रही है।

सारा अली खान

यलो कलर की ऑफ शोल्डर टॉप के साथ यलो कलर में ही लेकिन प्रिन्टेड बांदना में सुपर क्यूट दिख रही हैं सारा अली खान। न्यूड मेकअप उनके इस लुक को कंप्लीट कर रहा है।

अनन्या पांडे

यलो के साथ ऑरेंज कॉम्बिनेशन कितना खूबसूरत लग सकता है, इसका पता अनन्या पांडे की इस फोटो को देखकर लग रहा है। यह एक नूडल स्ट्रैप के साथ शेडेड ड्रेस है, जिसे अनन्या ने व्हाइट कलर की नेकपीस के साथ पेयर किया है।

ये भी पढ़ें – 

Celebrity Fashion : जेनिफ़र विंगेट से लें समर आउटफिट आइडिया 

Celebrity Fashion : इन बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की वजह से ट्रेंड में हैं किलिम प्रिंट्स 

फैशन संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com