गर्मी का मौसम है! राहत पाने के लिए सभी कुछ ना कुछ इंतजाम करते हैं। आंखों को इस गर्मी में सुकून मिले, इसके लिए सबसे बढ़िया जरिया है सही क्लोदिंग का चुनाव। गर्मी के लिहाज से पेस्टल शेड्स से बढ़िया कोई और कलर नहीं, यह खूबसूरत लगता है और इस समय ट्रेंड में भी है। ऐसा हम नहीं बॉलीवुड ब्यूटीज कह और मान रही हैं। तभी तो उनके इन्स्टाग्राम पेज पेस्टेल शेड्स के ड्रेसेज से भरे पड़े हैं।

जान्हवी कपूर 

 

जान्हवी कपूर की यह ड्रेस कमाल की दिख रही है। यह एक नूडल स्ट्रैप वाली टॉप है, जो सामने से ट्राएंगल शेप की होने की वजह से बहुत डिफरेंट दिख रही है। फ्लोरल प्रिंट में इस टॉप का कलर पिस्ता है, जिसके नीचे जान्हवी ने उसी कलर की प्लेन बॉटम पहनी है। लाइट मेकअप और लाइट ज्वेलरी के साथ मैच करती उनकी यह ड्रेस एकदम कूल दिख रही है। इस तरह की टॉप आपको मार्केट में आसानी से मिल जायेगी।

कंगना रनौत 

 

कंगना रनौत इन दिनों भले ही अपने बोलने की वजह से चर्चा में रहती हों लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि उनका ड्रेसिंग सेंस लाइमलाइट में नहीं रहता। कंगना की यह फोटो कोयम्बटूर की है, जहां वे ईशा फाउन्डेशन गई थीं। यह एक ग्रे- ब्लू कलर का प्रिन्टेड पैंट सूट है, जिसके साथ मैचिंग दुपट्टा भी है। इन दिनों इस तरह के कूल कलर्स वाले सूट और इसके मटीरियल खूब मिल रहे हैं। आप भी अपने लिए एक खरीद या बनवा सकती हैं।

अनन्या पांडे

 

अनन्या पांडे की यह ड्रेस पिस्ता कलर में है, जिसमें शॉर्ट्स और कोट मैचिंग हैं। अनन्या ने इसे शिमर ब्रालेट के साथ मैच करके पहना है। सिर पर ब्रालेट से मैच करता हुआ शिमर बैंड और डैन्जलर्स इयर रिंग परफेक्ट लग रहे हैं। आप इसे थोड़ा ट्वीक करके अपने लिए पैंट सूट बनवा सकती हैं।

आमना शरीफ

पिस्ता ग्रीन सूट और पीच कलर के दुपट्टा के साथ आमना शरीफ बहुत प्यारी लग रही हैं। खुले बाल और ब्लैक मेटल की इयर रिंग के साथ उनका यह लुक एकदम देसी लेकिन कमाल का है। इस वीडियो में वह सबको डेयरी और शुगर फ्री खीर के साथ रमदान की मुबारकबाद दे रही है। चूंकि यह लुक बहुत सिंपल है तो आप इसे ट्राई कर सकती हैं।

करिश्मा कपूर

 

यह एक सिंपल सी वन पीस ड्रेस है, जिसका लुक फ्रॉक स्टाइल में है। बाबी पिंक कलर की इस ड्रेस पर ऊपर की ओर सामने ग्रे कलर में फ्लोरल एमब्रॉयडरी की हुई है। करिश्मा ने इसे कम्फर्टेबल लुक देते हुए बालों को पीछे पोनीटेल में बांधा हुआ है, और एक फ्लोरल डिजाइन वाली क्लिप लगायी है। लाइट मेकअप उनके इस लुक को कंप्लीट कर रही है। वैसे तो यह ड्रेस अनीता डोंगरे की है लेकिन आपको ऐसी ड्रेस ऑनलाइन खूब मिल जायेगी।

माधुरी दीक्षित

 

बेहद खूबसूरत पेस्टल कलर के लहंगे में माधुरी दीक्षित बला की खूबसूरत दिख रही हैं। यह एक लक्नावी प्रिंट वाला लहंगा है, जिसके साथ माधुरी ने व्हाइट स्टोन और डार्क ग्रीन कलर के जेम्स वाली नेकलेस पहनी है। मैचिंग इयर रिंग और बालों पर रोज शेप के पिन उनके इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं। इस तरह के लहंगा इन गर्मियों का हॉट ट्रेंड है। आप चाहें तो इस कलर का लहंगा अपने लिए भी बनवा सकती हैं।

 

ये भी पढ़ें – 

Celebrity Fashion : जेनिफ़र विंगेट से लें समर आउटफिट आइडियाज 

Celebrity Fashion : इन गर्मियों में बॉलीवुड का फेवरेट कलर यलो 

 

फैशन संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com