आपके फेवरेट सेलेब्स के लुक अधिकतर बार इतने कमाल के होते हैं कि मन करता है कि काश उस लुक को हम भी आजमा सकें। ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सेलेब्रिटी के लुक हम आपके लिए लेकर आए हैं।
माधुरी दीक्षित
View this post on Instagram
हम आपके हैं कौन एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित समय के साथ और ज्यादा हसीन एवं जवां होती जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने ब्लू ऑम्ब्र सीकविंस लहंगा और ब्लाउज पहना है।
लहंगा : यह ट्रिपल टोन की जॉर्जेट स्कर्ट में कलरलेस सिकविंस वोवन हैं। साथ में फ्लोरल एम्ब्रॉइडरी वाली हेमलाइन दुपट्टा के डिजाइन से मैच कर रही है। एम्ब्रॉइडरी में बारीकी और खूबसूरती से कट- मिरर वर्क किया हुआ है। एम्ब्रॉइडरी डिजाइन के अनुसार ही नेट वाला कट दाना ब्लाउज भी है।
नेकलेस : माधुरी का यह लुक ब्लू थीम में है, जिसके साथ स्टडेड लेयर्ड नेकलेस शानदार लग रहा है। यह व्हाइट डायमंड में लेयर वाला नेकलेस है, जिसके साथ ब्लू कलर का ब्लॉक पेन्डेन्ट आउटफिट से मैच कर रहा है।
इयररिंग और अन्य ज्वेलरी : इस फोटो में माधुरी ने नेकलेस के पेन्डन्ट से मैच करता हुआ इयर रिंग पहना है, जो उनके इस लुक को कम्प्लीट कर रहा है। साथ में मैचिंग ब्रेसलेट और फिंगर रिंग शानदार लग रहा है।
मेकअप : इस लुक को कॉम्पलीमेंट करता हुआ माधुरी का लुक वेल डिफाइन्ड आईब्रोज, मैट स्किन, ग्लॉसी पाउट, ब्राउन आई लिडस और खुले बालों के साथ परफेक्ट है।
दिशा पाटनी
View this post on Instagram
दिशा इस पिक्चर में बेहद गॉर्जस दिख रही हैं। यह एक पीकॉक ग्रीन कलर की बॉडी कॉन ड्रेस है।
ड्रेस : यह स्ट्रैपलेस ड्रेस कॉर्सेट जैसे बॉडीस और थाइ हाई स्लिट के साथ है। यह हगिंग ड्रेस उन्हें फ्लैटरिंग फिट भी दे रहा है।
इयररिंग : दिशा ने अपने इस लुक को स्टेटमेंट इयररिंग के साथ मैच करके पहना है, जो व्हाइट डायमंड के साथ ब्लू कलर में हैंगिंग है। यह दिशा के बोल्ड लुक को एन्हैन्स कर रहा है।
ब्रेसलेट और स्टोन रिंग : दिशा की स्टोन रिंग इयररिंग से मैच करती हुई ब्लॉक शेप में है। इसके साथ ही दिशा ने व्हाइट डायमंड में ब्रेसलेट पहना है, जो ब्लू आउटफिट को कॉम्पलेमेन्ट कर रहा है।
मेकअप : ब्रान्ज़ मेकअप के साथ मैचिंग ब्लू आईशैडो और खुले बाल दिशा के ओवरऑल लुक को ऐम्प्लफाई कर रहा है।
शिल्पा शेट्टी
View this post on Instagram
शिल्पा शेट्टी ने इस तस्वीर में बहुत हॉट दिख रही हैं, बिल्कुल अपने चुरा के दिल मेरा लुक की तरह!
ड्रेस : इस पिक्चर में शिल्पा ने ज़िपर टॉनी ब्राउन रूश स्कर्ट पहनी है, जिसके फ्रन्ट में रफ़ल डिटेल्स हैं। यह एक वेल फिटेड ड्रेस है, जो परफेक्ट तरीके से से उनके कर्व को हग कर रही है। इस फॉक्स लेदर स्कर्ट को शिल्पा ने रिब्ड निट मैरून ब्रालेट के साथ मैच किया है, जो उनके एब्स को फ्लॉन्ट कर रहा है।
इयररिंग : इस ड्रेस को वाइल्ड लुक देने के लिए शिल्पा ने हगी इयररिंग पहनी है, जो जल्दी ही फैशन सिनैरियो में लौटने वाली है।
ब्रेसलेट : पतली सी ब्रेसलेट पहन कर शिल्पा अपने इस लुक को ओवर द टॉप करने से बची हैं।
फुटवियर : एनिमल प्रिन्ट में स्लिंग पॉइंटेड टो हील्स इस ड्रेस को और बोल्ड दे रही हैं।
मेकअप : हाईलाइटेड स्किन, फिल्ड आईब्रोज, कर्ल्ड अप लैशेज, स्मज कोहल आंखें और पिंक टिंट वाली ब्राउन लिपस्टिक शिल्पा के इस ड्रेस को कॉम्पलीमेन्ट कर रहे हैं। उनके वेवी बाल वाइल्डनेड़ को बढ़ा रहे हैं।
आलिया भट्ट
View this post on Instagram
आलिया भट्ट का यह देसी लुक किसी भी तरह से उनके वेस्टर्न लुक से कम नहीं लग रहा है, बल्कि आलिया की इनोसेन्स को एन्हैन्स कर रहा है।
ड्रेस : आलिया ने इस तस्वीर में नॉर्मल साड़ी की बजाय प्लाजो साड़ी पहनी है, जो अपने आपमें एक डिफरेंट स्टाइल स्टेटमेंट है।
नेकलेस : आलिया ने ब्लू कलर की साड़ी के ठीक विपरीत पिंक कलर की ज्वेलरी पहनी है। बेबी पिंक कलर की चिक स्टाइल नेकलेस आलिया के डीप नेक ब्लाउज के साथ परफेक्ट तरीके से मैच कर रही है। यह मीनाकारी नेकलेस है, जिस पर व्हाइट कलर के स्टोन्स लगे हुए हैं।
मांगटीका : नेकलेस से मैच करता मांगटीका आलिया को नैचुरल और स्टनिंग लुक दे रहा है। इयररिंग के बिना आलिया का पूरा जोर अपने नेक पीस और हेडगीयर को स्टेटमेंट पीस की तरह उभारने का है।
मेकअप : हमेशा की तरह आलिया ने न्यूड और नैचुरल मेकअप ही किया है। बेबी पिंक कलर का बेस मेकअप में इस्तेमाल किया है, जो उनकी ज्वेलरी के साथ मैच कर रहा है। साथ में मेसी बंधे हुए बाल इस लुक को कॉम्पलीमेन्ट कर रहे हैं।
सोनम कपूर
View this post on Instagram
सोनम कपूर अपने लुक के साथ हमेशा कुछ न कुछ नया ट्राइ करती रहती हैं। यही वजह है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट हमेशा जगमगाते रहते हैं।
ड्रेस : सोनम का यह लुक ऐसा है कि आप इसे बिना देखे आगे बढ़ ही नहीं सकती हैं। यह एक रेड कलर का पैंट सूट है, जिसके साथ वेल टेलर्ड ब्लेजर पहना गया है। यह लेयर्ड लुक में है, जिसके नीचे सोनम ने ऑरेंज कलर की कॉलर वाली शर्ट पहनी है। यह कलर ब्लॉकिंग शानदार लग रही है। साथ में फॉर्मल ट्राउजर है।
इयररिंग : सोनम ने इस फॉर्मल ड्रेस के साथ मैच करने के लिए सर्कुलर हूप्स पहना है, जिस पर व्हाइट डायमण्ड्स लगे हुए हैं।
बैग : सोनम ने अपने इस ड्रेस के साथ सर्कुलर बैग कैरी किया है, जो छोटे हैंडल के साथ बेहद अट्रैक्टिव लग रहा है।
फुटवियर : बैग के कलर से मैच करता हुआ पॉइंटेड टो लेदर बूटस फॉर्मल लुक को कॉम्पलीमेन्ट कर रहे हैं।
मेकअप : न्यूड मेकअप के साथ सोनम का यह लुक परफेक्ट है और साथ में मिड पार्टिंग वाले बाल सुपर्ब दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें –
ऐसे छिपाएं अपना पेट, आजमाएं कुछ जरूरी ड्रेसिंग टिप्स
जानें कैसे करें शर्ट ड्रेस को स्टाइल
फैशन संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com
