बेहतरीन अभिनेत्री के तौर पर जानी जाने वाली एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी ना सिर्फ खूबसूरत है बल्कि एक फिटनेस फ्रीक भी है। उन्होंने शादी के बाद भी अपनी फिटनेस को पूरी तरह बरकरार रखा हुआ है। ये है मोहब्बतें से सभी का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस का आज हम आपको डाइट प्लान बताने जा रहे हैं, साथ ही उनके वेट लॉस सीक्रेट का भी खुलासा करने जा रहे हैं जो उन्होंने ने खुद बताया है। जैसा की आप सभी को पता है दिव्यांका त्रिपाठी की शादी सबसे ज्यादा सुर्ख़ियों में रही है। उनकी शादी विवेक दहिया से हुई है। अब अगर दिव्यांका के जीवन की बात करें तो उनका जन्म 14 दिसम्बर1984 में भोपाल में हुआ था। उन्होंने आकाश वाणी से बतौर एंकर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद आज वो हर किसी की चहेती बन चुकी हैं। इनके फॉलोवर्स काफी ज्यादा है। ये सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। दिव्यांका आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस की वीडियो और फोटो शेयर करती रहती है। अब हाल ही में उन्होंने अपना डाइट प्लान शेयर किया है। तो चलिए जानते है कैसा है दिव्यांका का डाइट प्लान।
ये है दिव्यांका त्रिपाठी का डाइट प्लान –
दिव्यांका रोजाना सुबह उठने के बाद एक गिलास ज्यूस पीती है। ज्यूस में सबसे ज्यादा वह ग्रीन ज्यूस पीना पसंद करती है। जो की सब्जियों मिश्रण से बना हुआ होता है। इसके साथ ही वह दिन भर में खूब पानी पीती है। वहीं वो रोजाना 11 बजे से पहले ही ब्रेकफास्ट कर लेती है।
ब्रेकफास्ट डाइट –
दिव्यंका ब्रेकफास्ट मैं सबसे ज्यादा फ्रूट और हेल्दी पेन केक खाना पसंद करती है। साथ ही वह बदाम के तेल से बनी चीज खाना पसंद करती है। इसी के साथ वो उन फूड्स का सेवन करना पसंद करती है जिनमें उच्च मात्रा में प्रोटीन और फाइबर मौजूद होता है। दिव्यांका को जंक फ़ूड खाना ज्यादा पसंद नहीं है इसलिए वह इसे अपनी डाइट में अवॉयड करती है। क्योंकि जंक फूड्स का सेवन ना सिर्फ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है बल्कि वजन भी बढ़ाता है।

लंच मील –
लंच में दिव्यांका सबसे ज्यादा पनीर रैप खाती हैं। ये हेल्दी रोटी से बनी होती है। इसी के साथ दिव्यांका चावल और कार्ब नहीं खाती है क्योंकि ये डाइजेस्ट होने में वक्त लेते हैं। लेकिन लंच के टाइम खाने के लिए उनका सबसे पसंदीदा खाना है बिना तेल का बना हुआ वेजिटेबल कटलेट। ये उन्हें काफी ज्यादा पसंद है। इसके अलावा वह ऑलिव ऑयल में बनी सब्ज़ी, एक कटोरी दाल खाती है। साथ ही दिव्यांका अपनी डाइट को लेकर इतनी ज्यादा स्ट्रिक्ट है कि वह रात को 8 बजे बाद खाना भी नहीं खाती है। लेकिन वह दिन में 3 से 4 बार कुछ ना कुछ खा ही लेती है। साथ ही वह काफी ज्यादा वर्कआउट करती है जिससे उनकी बॉडी इतनी फिट और तंदुरुस्त है।
डिनर डाइट –
स्नैक्स में दिव्यांका अंकुरित चने या फिर दलिया खाना पसंद करती है। लेकिन यदि उनका कुछ और खाने का मन करता है जो उनकी डाइट से अलग हो तो तब वह अपने पति विवेक से दूर रहती है। क्योंकि विवेक सबसे ज्यादा फिटनेस का ध्यान रखते हैं। वह दिव्यांका को कुछ भी उनहेल्थी नहीं खाने देते है। वहीं दिव्यांका रात के मील के लिए हल्का खाना खाना पसंद करती है वह रात के समय में हैवी खाना अवॉयड करती है। सबसे ज्यादा वह सब्जी और रोटी खाना पसंद करती है और रात का डिनर करने के बाद दिव्यांका कुछ भी नहीं खाती है।
वर्कआउट –
अब अगर उनके वर्कआउट की बात करें तो वह रोजाना जिम में एक्सरसाइज करने के साथ साथ योग ओर मेडिटेशन पर भी काफी ज्यादा ध्यान देती है। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट की तस्वीरें शेयर करती रहती है। साथ वह अधिकतर टाइम अपने पति के साथ एक्सरसाइज करती नजर आती है।
यह भी पढ़ें –ऑय मेकअप के लिए फॉलो करें इन बॉलीवुड एक्ट्रेस का लुक, इन ब्रश का करें इस्तेमाल
आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं-editor@grehlakshmi.com
