बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जो बिना शादी किए ही प्रेग्नेंट हो जाती हैं और ऐसी कई एक्ट्रेस है जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई। मां बनना हर किसी का सपना होता है। लेकिन ऐसे बहुत ही कम केस होते है जब महिला शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो जाए। हालांकि बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए ये आम बात है। दरअसल, बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस है जो शादी से पहले प्रेग्नेंट हो चुकी हैं। उसके बाद उन सभी ने गुपचुप शादी कर ली। आज हम आपको उन सभी एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको बता दे, इन एक्ट्रेसेस में शामिल है बोनी कपूर की पत्नी श्रीदेवी, अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना, कोंकणा सेन, अमृता अरोड़ा, कल्कि कोचलिन जैसे कई एक्ट्रेस। तो चलिए जानते है उन सभी के बारे में –

 बता दे, श्रीदेवी और ट्विंकल खन्ना जैसी एक्ट्रेस ने हमेशा ही शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की खबरों को रियूमर्स ही बताया है। साथ ही नताशा स्टेनकोविक, अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला, कल्कि कोचलिन, एमी जैक्सन, नेहा धूपिया समेत कई एक्ट्रेस है जिन्होंने ऐसी खबरों को सही बताया लेकिन लोगों के इस मिथ को भी तोड़ा।

नताशा स्टेनकोविक –

हाल में ही हार्दिक और नताशा को बेटा हुआ है। दरअसल, नताशा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी जिसके बाद नताशा और हार्दिक ने चुपचुप शादी कर ली। साथ ही पेरेंट्स बनने का ऐलान सोशल मीडिया पर किया।

नेहा धूपिया –

नेहा धूपिया भी इस एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। बता दी, उन्होंने अंगद बेदी से प्रेग्नेंट होने के बाद गुरुद्वारे में शादी रचाई थी। दरअसल, शादी के 6 महीने बाद वह मां बन गई थीं।

नश्री देवी –

 रूप की रानी चोरों का राजा फिल्म के दौरान एक्ट्रेस चांदनी यानी श्रीदेवी और बोनी कपूर की नजदिकियां बढ़ गई थी। बताया जाता है कि श्रीदेवी इस दौरान प्रेग्नेंट हो गई थी जिसके बाद इन दोनों ने शादी रचा ली। बता दे, शादी के कुछ महीने बाद जाह्नवी का जन्म हुआ था।

कोंकणा सेन –

कोंकणा सेन शर्मा ने भी अपने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर शौरी ने भी गुपचुप में शादी रचाई थी। दरअसल, कोंकणा भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी।

सेलीना जेटली –

सेलीना जेटली के दो जुड़वा बेटे हैं। क्या आप जानते है उन्होंने पीटर हाग संग शादी रचाई थी। ऐसा कहा जाता है कि ये भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी।

नीना गुप्ता –

बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी उनकी भी उनके पति के साथ पहले नजदीकियां बढ़ गई थी। उन्हें शादी से पहले ही बेटी मसाबा हो गया है। वह खुद कई बार इस बारे में खुलकर बोल चुकी हैं। उन्होंने खुद बेटी का पालन पोषण किया है।

अमृता अरोड़ा –

मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा भी शादी से पहले गर्भवती हो गई थीं। उन्होंने एक बिजनेसमैन से शादी की जिसका नाम था शकील लड़क।

कल्कि कोचलिन –

एक्ट्रेस कल्कि ने अपनी  प्रेग्नेंसी पर बातें खुलकर की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर अनुभव भी शेयर किया था। हालांकि कल्कि ने अभी तक शादी नहीं की है। बता दे, अनुराग कश्यप से अलग होने के बाद कल्कि इजराइली क्लासिकल पियानिस्ट को डेट कर रही है।

एमी जैक्सन –

इसके आलावा एमी जैक्सन भी अपने बॉयफ्रेंड संग लिव इन में रहती हैं। उन्होंने भी अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान सोशल मीडिया पर किया था।

अफवाहें-ट्विंकल खन्ना –

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को लेकर खूब चर्चाएं रही थीं कहा जाता था कि ट्विंकल शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। राजेश खन्ना ने फिर बेटी की शादी अक्षय से करवा दी थी।

यह भी पढ़े। 
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें।  हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com