Bollywood Wedding 2022: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों सेलेब्स के लव रिलेशनशिप, शादी और प्रेग्नेंसी जैसी खबरें अक्सर गूंजा करती है। विक्की कौशल कटरीना कैफ के बाद रणबीर और आलिया की शादी की धूम से पूरा बॉलीवुड गूंजा। इसके बाद ही एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा, अली फजल की शादी की खबरे भी बॉलीवुड के गलियारों में गूंजी। इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की खबरें लगातार आ रही हैं। दोनों क्यूट कपल को कई बार साथ देखा जा चुका है। पार्टी से लेकर वेकेशन मोड पर दोनों कपल्स को कई जगह स्पॉट किया जाता रहा है।
बिग बॉस में सलमान खान ने कियारा और सिद्धार्थ के रिश्ते को किया था कन्फर्म
वैसे तो स्टार्स के रिलेशनशिप छुपाए नहीं छुपते, अक्सर स्टार खुद ही एक दूसरे के साथ हांथों में हाँथ डाल कर घूमते फिरते अपने लव कनेसक्शन को कन्फर्म कर देते हैं। बिग बॉस सीजन 16 के मंच पर सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म ओह माय गॉड को प्रमोट करने पहुंचे थे। सेट पर सलमान खान बातों ही बातों में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की खबरों पर मुहर लगाते दिखे थे। सलमान खान ने दोनों के लव रिलेशन और शादी के डिसीजन को सही बताते हुए खबर पर मुहर लगा दी थी। हालांकि सिद्धार्थ कियारा संग अपनी शादी की बात को हंस कर टालते हुए नजर आए थे। बता दें कि कियारा आडवाणी सलमान खान की करीबी दोस्त की बेटी हैं,यहाँ तक कि कियारा को कियारा नाम भी सलमान खान की देन है। इंडस्ट्री में आने से पहले कियारा आडवाणी आलिया आडवाणी हुआ करती थी। ऐसा भी कहा जाता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा को कियारा से शादी करने की सलाह भी सलमान खान द्वारा ही दी गयी है। इस बात का इशारा भी सलमान ने बिगबॉस सीजन 16 के दौरान शादी के डिसीजन को सही बताते हुए दिया था।
कॉफी विथ करण में अपने रिश्ते को किया था कन्फर्म

यूं तो सलेब्रिटी अपने लव कनेक्शन को कितना भी छुपाए वो छुपता नही है। सिद्धार्थ और कियारा ने अपने लव रिलेशनशिप को करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीजन 7 में कन्फर्म करते नजर आए थे।
सिद्धार्थ और कियारा शादी के लिए चंडीगढ़ में ढूंढ रहे है वैन्यू
खबरों की माने तो कियारा और सिद्धार्थ कभी भी शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है दोनों कपल्स चंडीगढ़ में अपनी शादी के लिए सही वैन्यू ढूंढ रहे है।
गोआ में नहीं बल्कि चंडीगढ़ में होगी शादी
ऐसा माना जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी शादी को गोआ में प्लान कर रहे थे। पंजाबी फैमिली को ध्यान में रखते हुए इन्होंने प्लान चेंज कर दिया। शादी के लिए अब ये कपल चंडीगढ़ का होटल हयात,और सुख विलास रिजॉर्ट में बात कर रहे हैं।
फिल्म शेरशाह से हुई जोड़ी हिट
ये तो सभी को पता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस वक्त आलिया भट्ट के साथ उनके रिलेशनशिप के चर्चे बाजार में गर्म थे। उन दिनों कियारा आडवाणी ने फिल्म एम एस धोनी से बॉलीवुड में अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। दोनों ही स्टार फिल्म शेरशाह में एक साथ नजर आए थे। फिल्म हिट रही और दोनों की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया। ऐसा कहा जाता है कि सिद्धार्थ और कियारा 2019 से एक दूसरे को साथ हैं। कभी लोगों की नजरों से बचते हुए तो कभी एयरपोर्ट पर साथ साथ दोनों नजर आते रहे हैं।दोनों कपल्स की शादी की कोई औपचारिक तारीख अभी तक सामने नहीं आयी है। लेकिन दोनों प्यार में हैं और किसी भी वक्त ये कपल सात फेरे ले सकते हैं।
