देशभर में कोरोना की महामारी बड़ी ही तेजी से बढ़ती ही जा रही हैं। इसको लेकर हर कोई चिंतित नजर आ रहा है। हर किसी में इस वायरस को लेकर खौफ बना हुआ है। जिसकी वजह से हर कोई सेफ्टी पर ज्यादा ध्यान दे रहा है। सभी लोगों को इस वायरस से बचने के लिए सेनेटिजर और मास्क लगाने के लिए बार बार कहा जा रहा हैं। जिसकी वजह से हर कोई मास्क लगा कर ही घर से बाहर निकल रहा है। वहीं इन सब में बॉलीवुड के भी सेलेब्स शामिल है। बॉलीवुड में भी कोरोना का कहर बरक़रार है अब तक कई सितारे या उनके घर में कोरोना के मरीज पाए जा चुके हैं जिसकी वजह से बॉलीवुड में भी सभी लोग काफी ज्यादा सतर्क हो चुके हैं। आज हम आपको ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ना सिर्फ इस वायरस से बच रहे हैं बल्कि फैंस को भी इसका सामना करने की सलाह दे रहे हैं।
आपको बता दें हाल ही में कई एक्ट्रेस और एक्टर्स को मास्क पहने देखा गया है। इनमें से अधिकतर ने फैशन को ध्यान में रखते हुए फैशनेबल मास्क पहने हैं तो कईयों ने साधारण मास्क भी पहने हैं। सबसे पहले बात करते हैं परिणीति चोपड़ा की हाल ही में परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट पर मास्क पहने सपोर्ट किया गया है। वही वरुण धवन भी इस वायरस के डर से मास्क पहने नजर आ रहे हैं। वरुण धवन को मुंबई मैं सपोर्ट किया गया उस समय वह ग्लब्स और मास्क पहने नजर आए।
उसके बाद बात करें सोनाक्षी सिन्हा की तो उन्होंने हाल ही में चल रहे कोरोना वायरस के समय इंस्टाग्राम पर मास्क पहने हुए एक तस्वीर शेयर की इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा “दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही है। इस बात को ध्यान रखते हुए कोई गलत जानकारी ना फैलाएं, सुरक्षित रहे, सावधानी बरतें और जिम्मेदार बने, पैनिक ना होए”..इस तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा बहुत क्यूट नजर आ रही थी उन्होंने फेस पर मास्क लगा रखा है।

वहीं रितेश देशमुख ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए सभी को पहनने सन्देश दिया। इस तस्वीर में रितेश अपनी वाइफ जैनेलिया के सामने खड़े हैं। साथ ही वह एक दूसरे के सामने हाथ जोड़ कर खड़े है। जानकारी के मुताबिक, लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद फिल्म मलंग की पार्टी रखी गई थी। इस मौके पर पूरी टीम शामिल हुई। जिसमें सभी ने अलग अलग मास्क लगा रखा था। सभी मास्क के साथ भी बेहद खूबसूरत लग रहे थे। फैशन को ध्यान में रखते हुए एक्ट्रेस और एक्टर ने फैशनेबल मास्क लगा रखे थे।
इसके बाद गुरुवार के दिन कृति खरबंदा को भी मास्क के साथ स्पॉट किया गया। उन्होंने मास्क पहने हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा हम एक हैं। चलो साथ में लड़ें। घर के अंदर रहो, हाइड्रेट रहो, साफ रहो। वहीं भूमि पेडणेकर भी इन दिनों दुर्गावती की शूटिंग कर रही हैं। जिसके चलते उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मास्क लगाई हुई फोटो अपलोड की। साथ ही सनी लिओनी ने भी पति डेनियल के साथ मास्क लगाए फोटो शेयर की थी।
यह भी पढ़े
