एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने होली खेलने के लिए कड़े नियम रखें। इसके बावजूद बाॅलीवुड में होली के उत्साह में किसी तरह की कमी नहीं आई। बाॅलीवुड के कई सितारों ने अपने अपने घरों में अपने परिवार के साथ बड़ी ही धूमधाम से होली खेली। होली खेलने के साथ साथ उन्होंने अपनी होली वाली तस्वीरें भी अपने दर्शकों की बीच सोशल मीडिया के माध्यम से शेेयर की है।

 अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने भी अपने घर पर ही परिवार के साथ होली का मजा लिया। इसके साथ ही अमिताभा बच्चन ने अपने पुराने दिन याद करते हुए एक पुरानी फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने चाहने वालों को होली की बधाई दी है। इस फोटो के साथ अमिताभ बच्चन ने लिखा कि रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे।

करीना कपूर खान

अभी अभी दोबारा मां बनी करीना कपूर खान ने भी होली का मजा अपने घर पर ही लिया। इसके साथ ही करीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तैमूर की फोटो भी शेयर की है। इसके अलावा अपनी पूरानी होली की वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की। इस वीडियो को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा अक्षय कुमार और शबीना के साथ होली के खुशनुमा दिनों की याद ताजा करते हुए।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने भी अपने पति औैर बेटे के साथ घर में ही होली खेली। शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर होली खेलते हुए अपने परिवार के साथ एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही शिल्पा ने अपने दर्शकों को होली की बधाई भी दी।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में अपने पति निक जोनस के साथ है। प्रियंका ने लंदन में ही अपने पति और उनके परिवार के साथ होली खेली। निक और निक के माता पिता के साथ प्रियंका की होली की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल है। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के साथ ही एक कैप्शन भी लिखा कि होली, रंगों का त्योहार मेरे फेवरेट में से एक है। आशा है कि हम सभी इसे अपने प्रियजनों के साथ मनाएं, लेकिन अपने घरों में! सभी को हैप्पी होली।

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर होली की एक पुरानी तस्वीर शेयर की। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि सुरक्षित और अधिक लापरवाह समय के लिए एक थ्रोबैक। होली की शुभकामनाएं। कृपया इस सबसे सुंदर त्योहार का जश्न मनाएं, लेकिन अपने घरों की सुरक्षा से। कोविड -19 मामलों की संख्या बढ़ रही है और हमें अनुशासित रहना है। घर पर रहें, गुजिया खाएं, अपने माता-पिता का आशीर्वाद लें और अपने परिवार की देखभाल करें।

अनन्या पांडे

अनन्या ने भी होली के दिन अपने बचपन की होली खेलते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर शेेयर की। इसके साथ उन्होंने होली की बधाई देते हुए लिखा कि हैप्पी होली, मेरी सबसे अच्छी होली यादें इन दोनों के साथ हैं! मेजर लापता है। हर कोई सुरक्षित रहें। प्यार, लाइट, कलर, खुशी और सकारात्मकता हमेशा रहे।

सोहा अली खान

सोहा अली खान ने भी होली की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा फेवरेट फेस्टिवल लेकिन दूर से, हैप्पी होली।

गौहर खान

गौहर खान ने भी फेंस के लिए सोशल मीडिया पर होली के कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मैं प्यार, खुशी, सफलता और स्वास्थ्य के लिए सभी रंगों के रंग की कामना करती हूं।

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा
इन दिनों रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा सोशल मीडिया पर अपने प्यारे प्यारे वीडियो पोस्ट कर अपने फेंस का दिल जीत रहे हैं। होली पर भी दोनों ने साथ होली खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा त्योहारों को विशेष बनाने के लिए अपना रास्ता खोजें, सभी कोविड प्रतिबंधों का पालन करते हुए। भले ही यह छोटा और अंतरंग हो, यह वह आत्मा है जो मायने रखती है होली मुबारक।  

शाहिद कपूर और मीरा
होली के मौके पर शाहिद कपूर और पत्नी मीरा ने सोशल मीडिया पर बेहद रोमांटिक वीडियो शेयर किया। जिसे उनके दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस वीडियो में शाहिद और मीरा दोनों ही रंगों हैं इसके अलावा शाहिद, मीरा के गालों पर किस करते हुए दिख रहे हैं।

यह भी पढ़े। 
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com