बॉलीवुड में हर एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इसमें कोई भी शक नहीं है कि एक्सरसाइज केवल वजन कम करने के लिए की जाती है। एक्सरसाइज खुद को खूबसूरत रखने के लिए और फिट रखने के लिए भी की जाती है। इसलिए बॉलीवुड की हर एक्ट्रेस एक्सरसाइज जरूर करती है। जिसकी वजह से वह खुद को एकदम फिट और हेल्दी रख पाती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की बॉडी हेल्दी और ग्लोइंग सिर्फ इसलिए होती है कि वह रोजाना प्रॉपर तरीके से एक्सरसाइज करती है। अगर आपको भी शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालना है और आप भी उनकी तरह ग्लोइंग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, या वजन घटाना चाहती हैं तो आप भी एक्सरसाइज करना शुरू कर दें।
वही अगर आपने जिम जाने का प्लान बनाया है और आप इसके लिए कोई मोटिवेशन ढूंढ रही है, तो मोटिवेशन के लिए आप इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस और उनके जिम आउटफिट को देखकर इंस्पायर हो सकती हैं। आज हम आपको ऐसी कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको देखकर आप खुद भी मोटिवेट तो होंगी ही साथ ही उनके ऑउटफिट को देखकर इंस्पायर भी होंगी। जिसके बाद आप भी उनके जिम आउटफिट को ट्राई कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में –
सबसे पहले बात करते हैं मलाइका अरोड़ा की मलाइका हर रोज अपनी बढ़ती उम्र को कम करती दिखाई दे रही है। वह आज भी 25 साल की लगती है। इसका राज सिर्फ और सिर्फ उनकी फिटनेस और उनकी डाइट ही है। वह जिम जाते हुए भी अपने आप में एक खूबसूरत और सेक्सी आउटफिट कैरी करती हुई नजर आती है मलाइका अपने जिम के लिए स्पोर्ट्स ब्रा और एथलेटिक शॉर्ट्स पहनना ज्यादा पसंद करती है आप भी ऐसे आउटफिट्स को जिम में खुद पर ट्राई कर सकते हैं यह एकदम कंफर्टेबल होते हैं जिससे एक्सरसाइज करने में बिल्कुल भी परेशानी नहीं आती है और खुद भी बहुत सेक्सी और हॉट दिखते हैं जिससे खुद को इंस्पिरेशन मिलती है

अब बात करते हैं आलिया भट्ट की तो आलिया की कुल और क्यूट पर्सनालिटी के कारण अपने जिम आउटफिट को भी कंफर्टेबल रखना ही पसंद करती है। वह अक्सर जिम जाते समय टाइड्स और ढीली टीशर्ट पहनना पसंद करती है। साथ ही कभी कभी जैकेट को अपनी स्टाइल के लिए पहन लेती है। उनका यह लुक फैंस को बेहद पसंद आता है।

एक्ट्रेस जानवी कपूर भी अपने जिम लुक के लिए काफी ज्यादा जानी जाती है। अक्सर उन्हें जिम के बाहर सपोर्ट किया जाता है। आपको बता दें वह अपने जिम लुक के लिए मिनिमल और सेक्सी रखना पसंद करती है। वह अक्सरजिम के बाहर टैंक टॉप, स्पोर्ट ब्रा और बूटी शॉर्ट्स पहने नजर आती हैं। साथ ही उनकी जिम लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। आप भी उनका यह ट्रेंड ट्राई कर सकते हैं।

इसके अलावा कियारा आडवाणी भी अपने जिम आउटफिट के कारण काफी ज्यादा चर्चा में रहती है। उनके जिम ऑउटफिट को लेकर अगर बात स्ट्रैपी स्पोर्ट ब्रा की हो, या फिर सिमरी गोल्डन जिम आउटफिट की, उनका लुक हमेशा यूनिक और ट्रेंडी रहता है। वही सारा अली खान को भी अक्सर जिम के बाहर सपोर्ट किया जाता है। वह भी हमेशा ब्राइट कलर और प्रिंटेड कलर के आउटफिट में देखी जाती है उनका जिम लव सभी से वाकिफ है वह अपनी फिटनेस के लिए काफी ज्यादा मेहनत करती है साथ ही वह एक फिटनेस फ्रीक भी है।


