Varun Dhawan
Birthday Boy Varun Dhawan

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो Varun Dhawan अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। अगर आप भी वरुण को बेहद पंसद करते हैं तो आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें बताएंगे। फिल्म डायरेक्टर डेविड धवन के घर में 24 अप्रैल 1987 को वरुण का जन्म हुआ। यूं तो आज न ही वरुण धवन किसी पहचान के मोहताज हैं और न ही उनके पिता डेविड धवन। दोनों ने ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में बखूबी नाम कमाया है।

मैं तो अभी बच्चा हूं:

एक इंटरव्यू के दौरान वरुण ने कहा था मैं तो अभी बच्चा हूं। मुझे अभी काफी कुछ सीखना बाकी है। अपने पिता डेविड धवन के बारे में उन्होंने बताया कि सेट पर पापा के साथ काम करने में डर लगता था। वरुण ने अपने पिता के निर्देशन में “मैं तेरा हीरो” “जुड़वा” जैसी फिल्में कर चुके हैं। वरुण कहते हैं की पापा के साथ काम करने का अनुभव बिल्कुल अलग रहा है। पापा सेट पर काफी सीरियस रहते है , उन्हें डिसिप्लीन में रहना पसंद करते है। उनके साथ काम करने में कभी कभी डांट भी सुनने को मिल जाती है। जब सभी लोग ज्यादा ही सीरियस हो जाते है तो बीच बीच में पापा हमें हंसाया भी करते थे। पहले टेक में ही शॉट पूरा होता है क्योंकि वो एक ही टेक का मौका देते हैं। बचपन से ही उनकी फिल्मों को देखा है।

Varun with his dad David Dhawan

बॉलीवुड में पेशेंस रखना जरूरी

वरुण कहते हैं कि बॉलीवुड में आने के बाद मैंने जिंदगी में धैर्य रखना बखुबी सीख लिया। क्योंकि इंडस्ट्री में सब कुछ आपके मुताबिक नही होता है। यहां काम करने के लिए आप में पेशेंस होना बहुत ही जरूरी है। काम हो या निजी जिंदगी दोनों में धैर्य जरूरी, आज पापा डेविड धवन अपने बेटे वरुण के नाम से जाने जाते है, इसके पीछे वरुण का हार्डवर्क है। उनका कूल नेचर उन्हें दर्शकों से जल्दी कनेक्ट कर देता है। यही वजह है कि वरुण की फैन फॉलोइंग में हर उम्र के लोग शामिल हैं। बच्चों और यंग्सटर्स के बीच तो वो फेमस हैं ही, उम्र दराज भी उनके लिए क्रेजी हैं।

2012 में हुई कॅरियर की शुरआत:

एक्टर वरुण धवन के कॅरियर की शुरआत 2012 में धर्मा प्रोडक्शन के तहत स्टूडेंट ऑफ द ईयर से हुई थी। इसमे उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट थें। फ़िल्म ने अच्छी सफलता प्राप्त की। यहां से ही वरुण ने एक चमकते सितारे के रूप में अपनी पहचान बना ली। 
एक्टिंग से पहले डायरेशन में असिस्ट भी किया: बहुत कम ही लोग शायद ये जानते होंगे कि एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले वो बतौर असिस्टेंट करण जौहर के साथ भी कम कर चुके हैं। वरुण ने 2010 में धर्मा प्रोड्क्शन की फ़िल्म *माय नेम इज खान* में बतौर सहायक के रूप में काम किया था। इस फ़िल्म में शाहरूख खान और कॉजोल लीड रोल में थे। वैसे तो वरुण ने बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री हांसिल कर रखी है। उन्होंने यूके से बिजनेस मैनेजमैंट की पढ़ाई की है।

In 2021, he married his girlfriend Natasha Dalal.

वरूण के पर्शनल लाइफ की बात करें तो 2021 में उन्होंने अपनी गर्लफ़्रेंड नताशा दलाल से शादी रचाई। दोनो के बीच लंबे समय से अफेयर था। 24 जनवरी को दोनों ने सात फेरे लिए और एक नए घर मे शिफ्ट हो गए। हालांकि वरूण अपनी निजी जिंदगी के बारे में मीडिया से कुछ ज्यादा शेयर नही करते थे, खास तौर पर अपने और नताशा के रिलेशनशिप के बारे में। इसकी वजह ये थी कि गर्लफ्रेंड नताशा एक आम लड़की की जिंदगी गुजारना चाहती थी। वो दोनों के रिश्ते को निजी रखना पसंद करती थी। लेकिन अक्सर बॉलीवुड की पार्टियों में दोनों एक साथ नजर आते थे। नताशा एक फैशन डिजाइनर हैं। कॅरियर की शुरुआत में ही वरूण को प्रॉमिसिंग एक्टर का नाम दिया गया। 

फॉर्ब मैगज़ीन में फीचर हुए:

वरुण धवन फॉर्ब इंडिया सेलिब्रिटी में फीचर किये गए। सौ लोगों में वरुण का नाम भी इस लिस्ट में शामिल किया गया। वरूण ने इसमे 15वा स्थान प्राप्त किया।


प्यार और कमिटमेंट के पक्के:

वरुण जितने अपने काम के प्रति सीरियस है उतने ही अपनी निजी जिंदगी में कमिटमेंट के भी पक्के रहे हैं।

रोमांटिक और ग्रे दोनों ही शेड में बेहतर:

वरुण धवन अपने काम को लेकर कितने सजग रहें है ये उनकी पहली फ़िल्म से ही पता लग जाता है। जहां उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत लवर बॉय के रूप में किया वहीं 2015 में बदलापुर जैसी फ़िल्म में इंटेंस और ग्रे शेड से लोगों का दिल जीता। लवर बॉय इमेज से बाहर निकल कर उन्होंने एक गम्भीर रूप भी दिखाया। इसके साथ ही डांस के प्रति लगाव के कारण वो स्ट्रीट डांसर फ़िल्म में अपने डांसिंग स्किल को बखूबी दिखाया। उन्होंने अपने पिता डेविड के निर्देशन में कुली नम्बर वन, मैं तेरा हीरो, जुड़वा टू जैसी फिल्मों में काम किया है। 

Romantic and better in both shades of gray

सोशल मीडिया पे भी एक्टिव:

वरुण धवन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वो आये दिन अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ न कुछ डालते रहते है। वो एक डॉग लवर भी है। जिसका अंदाजा उनके इंस्टा पोस्ट से लगाया जा सकता है। हाल ही में उन्होंने 2023 में उनकी रिलीज होने वाली फ़िल्म बवाल का एनाउंसमेंट अपने इंटग्राम पर किया। जिसमें वो जान्हवी कपूर के साथ दिखेंगे।

Active in social media

जिम का शौक:

Varun is also very concerned about his fitness.

वरुण अपनी फिटनेस के लिए भी काफी अवेर रहते हैं। वो अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखते हैं। इसके लिए वो जिम में काफी पसीना बहाते हैं। जिम में कड़ी मेहनत करते हुए उन्होंने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन भी कर दिखाया था। अपनी जिम हैबिट के कारण उन्हें कुछ कॉन्ट्रोवर्सी का सामना भी करना पड़ा था।

इन फिल्मों में किया काम:

रुण धवन ने अब तक स्टूडेंट ऑफ द ईयर, मैं तेरा हीरो, सुई धागा,एबीसीडी 2 ,दिलवाले,हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, कूली नम्बर वन, अक्टूबर, जुड़वा टू, कलंक, ढिशूम, स्ट्रीट डांसर, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, जैसी फिल्मों में काम किया हैं।

Upcoming Movie

2022 में 2 फिल्में रिलीज को तैयार:

कोविड के कारण 2 सालों तक फिल्मे कुछ खास रिलीज नही हुई। जो हुई भी तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई। 2022 में वरुण धवन की दो फिल्में रिलीज होंगी। उनमें से एक भेड़िया और दूसरी जुग जुग जियो जैसी फिल्में शामिल हैं । जुग जुग जियो में उनकी केमेस्ट्री कियारा आडवाणी के साथ दिखेगी वहीं भेड़िया में कृति सेनन साथ दिखेंगी। 


कॉन्ट्रोवर्सी :

यूँ तो जहां सेलेब्स होते है वहां कोई न कोई कॉन्ट्रोवर्सी होती ही रहती है। वरुण धवन भी इसके शिकार होते रहते हैं। नेपोटीजम की जब जब बात उठती है तो नेप्पो किड्स में वरुण का नाम ऊपर लिया जाता है।  नेपोटिजम पर वरूण ने कहा था कि  बाहर से आये हुए लोगों को काम मिलना चाहिए। मेरे पापा भी इंडस्ट्री में बाहर से आये हैं । कॉन्ट्रोवर्सी की बात करें तो जिम के दौरान बनाये गए वीडियो और फ़ोटो के कारण उन्हें काफी खरी खोटी सुन्नी पड़ी थी। इसके अलावा एक इनर वियर के एड के कारण भी काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुए थी। उन्होंने एक बनियान की एड की थी जिसके लिए फैंस ने काफी नराजगी जताई थी। अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया गया था। लोगों ने तो यहां तक एख दिया था कि यदि इस प्रकार का एड कोई महिला ने किया होता तो लोग उसे भला बुरा कहते। वही दूसरी कपंनी के   इनर वियर की ओर से भी इस ब्रांड पर एड के  नकल करने का आरोप लगाया गया था।कॉट्रोवर्सी की और बात करें तो 2021 में कोविड टाइम में जब वरुण ने सोशल मीडिया पे अपनी  एक कॉमन डीपी  साझा किया जिसमें उनकी सारी फिल्मों के नाम थे ।हालांकि ये ग्राफिक फ़ोटो थी । उन्हें लोगों ने इंसेंसिटिव बताया। कोविड टाइम में  वरुण का ऐसा करना लोगों को बिल्कुल भी नही भाया

कॉमेडी आसान नहीं

उन्होंने अच्छा काम करके अपना नाम कमाया है। वरूण ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि फिल्मी बैकग्राउंड से आने पर स्टार्स पर काफी प्रेशर होता है। मेरे पिता डॉयरेक्टर हैं ,सिर्फ इस लिए मुझे हर बार काम नहीं मिल सकता। इस बेस पर आपको एक अवसर ही मिल सकता है आगे आपको खुद को साबित करना पड़ता है। काम आगे चल कर टैलेंट के आधार पर ही मिलता है। वरुण मानते है कि लाइफ में सक्सेस को सादगी से लेना चाहिए। कॉमेडी काफी टफ है: यूँ तो वरुण धवन ने ज्यादा तर कॉमेडी फिल्में की है और वो इसमे काफी सहज भी दिखते हैं। लेकिन उनकी माने तो कॉमेडी करना इतना आसान नहीं होता। तरक्की कितनी भी हो अपने पैर हमेशा जमीन से जुड़े रहने चाहिए। यही सादगी और स्वभाव में भोलापन उन्हें एक चहिता कलाकार के रूप स्टेबलिश किया है।

Leave a comment