'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल की सई हैं बेहद स्टाइलिश: Ayesha Singh Style
Ayesha Singh Fashion Style

Ayesha Singh Style: टेलीविजन का पॉपुलर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बन हुआ है। “गुम है किसी के प्यार में” सीरियल बहुत हिट है और टीआरपी की रेटिंग में भी टॉप पर चल रहा है। लेकिन इस सीरियल में दर्शकों की पसंदीदा जोड़ी सई (आयशा सिंह) और विराट ( नील भट्ट) हैं। “गुम है किसी के प्यार में” सीरियल से सुर्खियों में रहने वाली आयशा सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में बनी हुई हैं। आयशा सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और आयशा की फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। अपने फैंस के लिए आयशा हमेशा अपने फोटोज पोस्ट करती रहती हैं।

“गुम है किसी के प्यार में” सीरियल से दर्शकों का दिल जीतने वाली आयशा सिंह के फैशन सेंस के भी लोग दीवाने हैं। आयशा अपने कपड़ो के चयन से लेकर उन्हें कैरी भी बहुत ही खूबसूरती के साथ करती हैं। आज हम आपको आयशा के कुछ खास लुक्स के बारे में बता रहे हैं। जिसे देखकर आप भी आयशा के इन लुक्स से आइडिया ले सकते हैं और अपने कपड़ो को आप और भी बेहतरीन लुक दे सकते हैं।

ब्लैक शॉर्ट्स

आयशा ने फुल सल्विस शार्ट टॉप के साथ ब्लैक हाफ स्कर्ट पहनी है। अपने लुक को आयशा ने गोल्डन और येलो शूज के साथ कैरी किया है और बालों को ओपन रखा है। अपने टॉप के साथ व्हाइट झालर का कॉम्बिनेशन एवरग्रीन होता है और यह इस लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है।

प्रिंटेड हाफ शरारा पैटर्न

Ayesha Singh in Sharara Look
Ayesha Singh in Sharara Look

प्रिंटेड पैटर्न में पिंक और येलो के कॉम्बिनेशन के साथ हाफ शरारा और कुर्ते के साथ आयशा का यह लुक बहुत ही शानदार लग रहा है। इस लुक में आयशा ने अपने बालों को ओपन रखा है और गोल शेप में बड़े इयरिंग पहने हैं।

चुनरी पैटर्न

Ayesha Singh Style
Ayesha in Chunari Pattern Style

चुनरी पैटर्न में कुर्ता और पजामा (टाउजर) लुक बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। इस लुक में आयशा ने अपना लुक को बहुत ही साधारण रखा है। गले में एक नेकलेस के साथ लॉन्ग एअर्रिंग पहने हैं। अगर आप भी इस लुक के बारे में सोच रही हैं तो आप अपने बालों को ओपन भी रख सकते हैं और आप चाहे तो स्टाइलिश हेयर स्टाइल भी बना सकते हैं।

व्हाइट इवनिंग गाउन

Ayesha Singh gown look
White Evening Gown

नाइट पार्टी में व्हाइट कलर बहुत ही खूबसूरत दिखता है। व्हाइट कलर के साथ ग्रीन का कॉन्बिनेशन इस लुक में और भी चार चांद लगा रहा है। ग्रीन कलर के बेल्ट के साथ वन साइड फ्लावर लगा है जो बहुत ही खूबसूरत लग रहा है।

प्रिंटेड अनारकली पेटर्न सूट

Ayesha Singh in anarkali dress
Ayesha Singh in Anarkali Dress

स्लीवलैस प्रिंटेड अनारकली सूट को रोज पहन सकते हैं। इस सूट में आयशा ने नॉर्मल मेकअप किया है। इस लुक को आयशा ने एक हाथ मे चूड़ी और दूसरे हाथ में नार्मल घड़ी पहनी है। इस लुक के साथ आप दुपट्टा भी एक तरफ या फिर पूरा गले के ऊपर भी कर सकती हैं। इससे सूट का नैकलुक भी बहुत अच्छा लगता है।

लहंगा चुन्नी

ayesha singh in lehenga
Lehenga outfit

यह एक ब्राइडल लुक लहंगा चुन्नी है जो बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। इस लुक में व्हाइट, गोल्डन और लाइट ब्लू कलर का कॉम्बिनेशन है जो बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। इस लुक के साथ एक नैकलेस और हाथों में गोल्डन चूड़ी या एक गोल्डन ब्रेसलेट के साथ कैरी कर सकते है।

वन पीस लॉन्ग गाउन

ayesha singh Looks
One Piece Long Gown Look

रेड या ऑरेंज कलर के इस तरह के गाउन को पहनकर आप बहुत ही खूबसूरत लगेंगे। आयशा ने इस लुक में खुद को साधारण रखा है और कंट्रास में एक दुप्पटा कैरी किया हैं। इसके साथ कमर में व्हाइट बेल्ट डिजाईन है जो इस लुक को और भी खूबसूरत बना रही हैं।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...