Alia Wedding Hairstyle
Alia Wedding Hairstyle

Alia Wedding Hairstyle: आमतौर पर दुल्हन का जिक्र आते ही आपके मन में एक लाल जोड़े में भारी भरकम ज्वैलरी के साथ सजी धजी दुल्हन की छवि आ जाती होगी, लेकिन अब धीरे धीरे डार्क लहंगे और हैवी मेकअप का ट्रेड जाता जा रहा है। हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने वेडिंग लुक्स से सबको सप्राइड्स कर दिया है। न कोई हैवी लंहगा, न भरी ज्वैलरी और न ही बालों में जुड़ा। आलिया बिल्कुल प्रिंसेज के लुक में खुले बालों में शादी करती हुईं नजर आईं।

आलिया और रणवीर की शादी की चर्चा खूब सुर्खियां बटोर रही थी। आपको बता दें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का लुक बहुत जल्द सामने आ गया था। इनकी शादी पेस्टल पीच वेडिंग थीम पर आधारित थी। जिसमें दोनों बेहद खुबसूरत नज़र आ रहे थे।

दुल्हन का लुक तब तक कंपलीट नही होता है जब तक खूबसूरत गजरे से सज़ा जूड़ा न हो। ज्यादातर जगाहों में तो जुड़ा बनाया जाता है। माना जाता है की दुल्हन का जूडा उसकी नंनद खोलती है जिसके लिए वह नेग भी लेती है। लेकिन आलिया ने जूडे के ट्रेंड को खत्म कर दिया है। वो अपने सिंपल खुले बालों में नजर आईं।

हर लड़की बचपन से दुल्हन बनने का सपना देखती है तो खुद को हमेशा एक खुबसूरत भारी लंहगे और मेकअप में इमेजिन करती हैं। वहीं आलिया ने दुल्हन का बिल्कुल अंदाज ही बदल कर रख दिया है। जहां भारत में लोग छोटे छोटे फंक्शन पर लंहगा कैरी करना बेस्ट मानते हैं वहीं आलिया ने लंहगे को छोड़ सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थीं। जिसमें तितलियां बनी हुई थीं। साड़ी के उपर से आलिया ने चुन्नी डालकर अपने लुक को लहंगे से भी ज्यादा अट्रैक्टिव बना दिया था। हालांकि अभी तक आलिया कई बार ऑन स्क्रीन ब्राइड बन चुकी हैं जिनमें में पहले ही तरह-तरह के लंहगे पहनकर अपने फैंस का दिल जीत चुकी थीं। लेकिन जब उनकी खुद की शादी हुई तो आलिया ने नया लुक कैरी किया था। अपनी शादी के लिए ट्रेडिशनल ब्राइडल कलर्स की जगह लाइट कलर पहनना पसंद किया।

आपने देख ही होगा कि मिनिमम मेकअप के साथ आलिया ने कुंदन की ज्वैलरी को चुना, माथपट्टी के साथ गले में हैवी नेकपीस और खुले बालों में आलिया का ब्राइडल लुक बिल्कुल परफेक्ट था। इसके साथ ही हाथों में मेहंदी की डिजाइन भी बिल्कुल मिनिमम थी। वहीं दुल्हा बने रणबीर ने सिर पर सफेद पगड़ी के साथ सफेद बंदगला चुना था और गले में मोतियों की लेयर्ड माला रॉयल लुक दे रही थी। बेशक आलिया ने पुराने ट्रेंड को फॉलो नही किया, लेकिन उनका ये लुक उन्हें बाकी ब्राइड से बिलकुल डिफरेंट बना रहा है।

Leave a comment