Alia Bhatt Baby News:आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया है। बॉलीवुड के गलियारों में गुड न्यूज का दौर चल रहा है। पांच नवम्बर की सुबह आलिया भट्ट को रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। कुछ ही देर बाद खुशियों की किलकारियां गूंजी जब कपूर फैमिली ने अनाउंसमेंट कर बेबी कपूर के आने की सूचना दी। कपूर फैमिली ने जोर शोर से बेबी गर्ल का वेलकम किया।
यूं तो बॉलीवुड में शादी से पहले प्रेग्नेंट होना बहुत आम बात है। इसमे आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। दिया मिर्जा,महिमा चौधरी,नेहा धूपिया की तरह ही आलिया भट्ट ने भी शादी के कुछ ही दिनों बाद अपनी प्रेग्नेंसी एनाउंस की थी।
14 अप्रैल में हुई थी शादी
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी 14 अप्रैल 2022 को हुई थी। कुछ ही समय बाद दोनों ने प्रेग्नेंसी एनाउंस कर दिया था। 5 नवम्बर को आखिरकार दोनों पेरेंट्स बने और आलिया ने बेटी को जन्म दिया। दोनों कपल्स ने सोशल मीडिया पर बेटी के जन्म की जानकारी देते हुए अपनी खुशी को जाहिर किया। पिछले कई महीनों से नानी नीतू कपूर अपने घर आने वाली नन्ही मेहमान का बेसब्री से इन्तजार कर रही थीं।
फिल्म ब्रम्हास्थ में रही हिट जोड़ी
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पहली बार फिल्म ब्रामहस्थ में एक साथ स्क्रीन शेयर किया। फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया और फिल्म को बड़ी सफलता हांसिल हुई।हालाकि आलिया भट्ट इंडस्ट्री में आने से पहले ही अपना दिल रणबीर को दे चुकी थीं। उस वक्त रणबीर, दीपिका और उसके बाद कटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप में थे। आलिया कई बार पब्लिकली रणबीर पर उनके क्रश का जिक्र कर चुकी थीं। दोनों स्टार्स ने करीब 5 साल एक दूसरे को डेट किया। आखिरकार आलिया भट्ट को रणबीर का प्यार हांसिल हुआ और कपूर फैमिली से उन्हें हरि झंडी मिली। आज आलिया भट्ट कपूर्स की लाडली बन चुकी हैं। दोनों की शादी रणबीर कपूर के घर से हुई थी। ऐसा माना जा रहा था कि आलिया अपनी शादी में प्रेग्नेंट थीं। दोनों कपल्स जल्द नए घर मे भी शिफ्ट होंगे। रणबीर आलिया का नया आशियाना तैयार हो रहा है।
