हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी लव लाइफ के कारण काफी ज्यादा सुर्खियों में रहती है। वह आए दिन अर्जुन कपूर के साथ फोटो शेयर कर ट्रोलर्स का निशाना बन जाती है। अर्जुन कपूर और मलाइका के लव लाइफ के किस्से आए दिन सुनने को मिलते रहते हैं।  कभी इनकी शादी को लेकर चर्चा होती है तो कभी इनके ब्रेकअप को लेकर। वही मलाइका अरबाज से तलाक के बाद काफी सुर्खियों में रही है। आपको बता दें अरबाज से तलाक के बाद मलाइका एक अलग फ्लैट में रहने लगी थी। जिसकी चर्चा भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा होती रही। वहीं अब एक बार फिर वह अपने आलीशान घर के कारण सुर्खियों में बनी हुई है। 
जानकारी के मुताबिक मलाइका अरोड़ा इन दिनों लॉकडाउन के चलते मुंबई वाले घर में सुकून के पल बिता रही है। वह अपने बेटे अरहान और डॉग कैस्पर के साथ अपने आलीशान फ्लैट में रहती है। इनकी लाइफ काफी ज्यादा स्टाइलिश और सुकून भरी है। जैसा कि आप सभी जानते हैं मलाइका एक फिटनेस फ्रीक है इसलिए वह अपनी फिटनेस का बेहद अच्छे से ख्याल रखती है। अपनी फिटनेस वर्कआउट का वीडियो वह आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है फैंस इनकी फिटनेस से काफी ज्यादा मोटिवेट होते हैं। इन सबके अलावा मलाइका अपने घर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आए दिन शेयर करती रहती है। इसलिए आज हम आपको मलाइका के घर की कुछ शानदार तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। साथ ही उनके स्टाइलिश घर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं उनके आलीशान फ्लाइट के बारे में –
हम जिस फ्लाइट के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उस घर में मलाई का 2016 में अरबाज खान से अलग होने के बाद शिफ्ट हुई थी। वहीं अब आए दिन मलाइका अपने घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खुश करती रहती है। साथ ही फैंस को घर डेकोरेट करने का आइडिया भी इन तस्वीरों से मिलता रहता है। अगर आप भी ऐसा ही घर बनना चाहते हैं जानें कैसे मलाइका ने अपने इस घर को खास बनाया है। कैसे इस घर को डेकोरेट किया गया है इन तस्वीरों के माध्यम से समझे –
मलाइका अरोड़ा ने अपने घर का एक-एक कोना सजा रखा है। वह अपने घर में ग्रीनरी का भी खास ख्याल रखती है। उनके घर का लुक सभी को बेहद पसंद आता है। दरअसल मलाइका को तड़कते भड़कते रंग ज्यादा पसंद नहीं। इसलिए उन्होंने अपने घर को सजाने के लिए लाइट रंगों का इस्तेमाल किया हुआ हैं। भले ही मलाइका एक फ्लैट में रहती है लेकिन यह फ्लैट किसी आलीशान बंगले से कम नहीं है। इस फ्लैट में हर वह सुविधा है जो एक आलीशान बंगले में होती है। इस घर को सजाने में मलाइका ने जरा सी भी कसर नहीं छोड़ी है। 
जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है उन तस्वीरों में मलाइका का घर बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहा है। उनका घर वाइट थीम पर बना हुआ है। उनके बेडरूम में एक वाइट कलर का शानदार बेड तस्वीर में दिखाई से रहा है। उन्होंने अपने डाइनिंग हॉल को भी बेहद अच्छी तरीके से सजाया हुआ है। उनके घर में एक डॉग भी है जिनके साथ मलाइका आए दिन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती ही रहती हैं। वह कभी इन्हें वॉक पर ले जाती हैं, तो कभी इनके साथ मस्ती करते हुए वीडियो और फोटो शेयर करती हैं। जिन्हें फ्रेंड्स काफी ज्यादा पसंद करते हैं। 
आपको बता दें मलाइका ने अपने एंट्री लॉबी को बेहद खूबसूरत अंदाज में डिजाइन किया है। उनके दरवाजे पर एक बड़ा सा आईना लगा हुआ है जोकि एक शानदार अंदाज़ माना जा सकता है। वहीं अगर उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो मलाइका दिबाकर बनर्जी की फिल्म “संदीप और पिंकी फरार” मैं जल्द ही नजर आएंगी। इस फिल्म को आयोजित परिणीति चोपड़ा ने किया है।
यह भी पढे